हुआ सनसनी तेज खुलासा सेंट्रल एशिया का था रूस के सेंट पीट्सबर्ग स्‍टेशन पर हुए धमाके का संदिग्‍ध

मास्‍को, इरोस टाइम्स: आपको बता दे की रूस के सेंट पीट्सबर्ग में हुए ट्रेन धमाके के एक संदिग्‍ध की पहचान अब कर ली गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह संदिग्‍ध मध्‍य एशिया का बताया जा रहा है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार कजाखिस्‍तान का कहना है कि इस हमले में उनके किसी भी नागरिक का हाथ नहीं है। उन्‍होंने भी इस हमले के पीछे मध्‍य एशिया के नागरिक का हाथ होने की बात कही है। कजाखिस्‍तान नेशनल सिक्‍योरिटी कमेटी के वरिष्‍ठ रक्षा अधिकारी ने इस बाबत चल रही आशंकाओं को खत्‍म करते हुए कहा कि हमलावर उनके देश का नहीं था, और तो और उसका संबंध सेंट्रल एशिया से था। इस हमले की जांच में केएनबी रूसी जांच अधिकारियों का साथ दे रही है। वहीं रूसी मीडिया की खबरों में कहा गया है कि सेंट पीटर्सबर्ग में ट्रेन धमाका करने वाला संदिग्ध 20 वर्ष का था।
गौरतलब है कि सोमवार को सेंट पीट्सबर्ग में हुए धमाके में 11 लोगों की मौत हो गई थी और 45 से अधिक लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे। यह धमाका दो भूमिगत स्टेशनों सेनाया प्लुचैड और इंस्टीच्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के बीच स्‍थानीय समयानुसार करीब ढाई बजे हुआ था। इस धमाके के तुरंत बाद अन्‍य स्‍टेशनों पर चौकसी पूरी तरह से बढ़ा दी गई थी। इसी दौरान एक अन्य स्टेशन पर भी विस्फोटक उपकरण मिले थे जिससे सनसनी फ़ैल गयी थी, जिन्‍हें सुरक्षाबलों ने समय रहते निष्क्रिय कर दिया था।

प्रधानमंत्री दिमित्रि मेदवेदेव ने फेसबुक पोस्ट में इसे आतंकवादी हमला बताया है। वहीं अमेरिका ने इस हमले की निंदा करते हुए रूस को पूरा साथ देने का वादा किया है। अमेरिका का कहना है कि इस संबंध में जो भी मदद रूस को चाहिए होगी उसको दी जाएगी। इस मामले की जाँच आतंकवाद निरोधी दल को सौंपी गई है।

  • Related Posts

    महिला की आजादी से क्यों डरता है समाज? सिमोन द बोउवार के विचार आज भी प्रासंगिक

    पिंजरे में कैद पंछी का गीत: भारत में महिला सुरक्षा का भ्रम लेखिका: देवांशी मंटा और वंशिका सिंह “महिला को पुरुष के संदर्भ में परिभाषित किया जाता है, जबकि पुरुष…

    नोएडा में सपा और कांग्रेस नेताओं को होटल में हाउस अरेस्ट करने का आरोप, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

    नोएडा। लोकतांत्रिक अधिकारों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और जनहित के मुद्दों को लेकर नोएडा में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस से जुड़े नेताओं ने नोएडा पुलिस पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 133 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 247 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला