दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एरोसिटी में रेस्टोरेंट्स और फ़ूड आउटलेट्स को 24 घंटे संचालन की अनुमति

EROS TIMES: दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एरोसिटी में फ़ूड आउटलेट्स और रेस्टोरेंट्स को 24 घंटे संचालन की अनुमति दी जाएगी। अब दिल्ली एयरपोर्ट के पास एयरोसिटी में रेस्टोरेंट-फ़ूड आउटलेट्स 24 घंटे खुले रहेंगे। प्रस्ताव को सीएम आतिशी से मंजूरी मिल गई है।

यह कदम दिल्ली के राजस्व को बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है। वर्तमान में, दिल्ली, एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। ऐसे में यहाँ राजस्व बढ़ाने की बहुत सी संभावनाएं है और इस निर्णय के बाद लाइसेंस फीस के ज़रिये राजस्व में वृद्धि देखने को मिलेगी।

इस बाबत प्रस्ताव दिया गया था कि दिल्ली एयरपोर्ट के पास एरोसिटी में स्थित फ़ूड आउटलेट्स और रेस्टोरेंट को 24 घंटे खुला रखने की अनुमति दी जाए, जिससे सरकार का राजस्व बढ़ सके।

बता दे कि, गुरुग्राम में रेस्तरां को अतिरिक्त शुल्क के बदले देर तक खुला रखने की अनुमति है, जिससे वहां का राजस्व बढ़ता है। साथ ही एयरोसिटी में मौजूदा कुछ 4-स्टार और उससे ऊपर के होटल पहले से ही 24 घंटे खुले रहते हैं।

इसी तर्ज पर राजस्व बढ़ाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट स्थित एयरोसिटी में फ़ूड आउटलेट्स -रेस्टोरेंट्स को 24 घंटे खुला रखने की तैयारी चल रही है। एरोसिटी क्षेत्र में स्थित रेस्टोरेंट्स को 24 घंटे खुला रखने और 24×7 संचालन से न केवल पर्यटकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी, बल्कि सरकार के राजस्व में भी वृद्धि होगी। ऐसे में एरोसिटी के रेस्टोरेंट्स को 24 घंटे खुला रखने की अनुमति दी जाए, इस प्रस्ताव की सीएम आतिशी से मंजूरी मिल गई है।

—–

  • admin

    Related Posts

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    नोएडा। सेक्टर-101 स्थित बाबा किशन सहाय मार्केट में प्रतिष्ठित टायर शोपे कंपनी के नए शोरूम का उद्घाटन एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, हरिंदर सिंह और सुनील जैन ने संयुक्त रूप से…

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    गौतम बुद्ध नगर की कायस्थ सभा ने 3 मई 2026 को कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर की ओर से नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के ऑडिटोरियम में भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 8 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 9 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 11 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 18 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 26 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव