निर्मला सीतारमण ने आम बजट पेश करते हुए कहा कि 5 राज्यों का होगा विकास

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कल यानी मंगलवार को आम बजट पेश कर दिया है। बजट पेश करते हुए उन्होंने कई योजनाओं का एलान किया है। ऐसी ही एक है ‘पूर्वोदय’ योजना। बता दें वित्त मंत्री ने कहा कि ये योजना देश के पूर्वी हिस्से के पांच राज्यों के लिए तैयार की गई है। इस योजना से जिन राज्यों को फायदा होगा वो बिहार, आंध्र प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा है। वित्त मंत्री ने कहा कि योजना से इन राज्यों में विकास होगा। पूर्वोदय योजना का जिक्र करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि पूर्वी भाग के राज्य प्राकृतिक एस्टेट से समृद्ध हैं और इनकी सांस्कृतिक परंपराएं भी मजबूत हैं। निर्मला सीतारमण ने आगे कहा कि बिहार, झारखंड, बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के विकास के लिए पूर्वोदय योजना तैयार की जा रही है। पूर्वोदय योजना में मानव संसाधन विकास, अवसंरचना और आर्थिक अवसर तैयार करना शामिल है, जिससे देश का पूर्वी भाग विकसित भारत के क्षेत्र के लक्ष्य को हासिल करने में अहम भूमिका निभाएं। वित्त मंत्री ने बजट में बिहार के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने बिहार में विकास परियोजनाओं के लिए 59409 करोड़ की योजनाओं की घोषणा की है। बिहार को 26 हजार करोड़ रुपये चार सड़क और पुल परियोजनाओं के लिए दिए गए हैं। साथ ही बिजली संयंत्र की स्थापना के लिए 21400 करोड़ रुपये बिजली संयंत्र की स्थापना के लिए दिए जाएंगे। बिहार में इसके अलावा नए हवाई अड्डे, मेडिकल कॉलेज भी बनाए जाएंगे। बाढ़ परियोजना के लिए भी सरकार ने पैसा दिया है। बिहार के अलावा आंध्र प्रदेश के लिए भी वित्त मंत्री ने फंड देने का वादा किया है। आंध्र प्रदेश को राजधानी के लिए विशेष वित्तीय सहायता के रूप में 15 हजार करोड़ रुपये दिए जाएंगे। बजट में मच अवेटेड पोलावरम प्रोजेक्ट के लिए भी वित्तीय सहायता देने का एलान किया गया।

admin

Related Posts

पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर स्लग:

नोएडा: Punjab National Bank (पीएनबी) के नोएडा सर्कल ऑफिस द्वारा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र से…

आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

  नोएडा। रामदास अठावले के नेतृत्व वाली रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) (आरपीआई-ए) ने उत्तर भारत में अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 8 views
नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 9 views
गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 10 views
शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

  • By admin
  • May 2, 2026
  • 17 views
पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

  • By admin
  • April 29, 2026
  • 25 views
दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 21 views
एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव