कंपनियों को दवा के लिए अतिरिक्त राशि लेने का कोई अधिकार नही है।स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन

Eros Times:स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में कोविड -19 की संभावित तीसरी लहर के लिए की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया। सत्येंद्र जैन ने कहा कि राजधानी में 17 नए मामलों के साथ पॉजिटिविटी दर सोमवार को 0.04 फ़ीसदी था। पिछले तीन दिनों से कोई मौत भी दर्ज नहीं हुई। उन्होंने यह भी बताया कि भले ही सकारात्मकता दर बहुत कम है, लेकिन दिल्ली सरकार पूरी सावधानी बरत रही है। दिल्ली सरकार संभावित तीसरी कोविड-19 की लहर के प्रकोप से बचाने के लिए लगातार काम कर रही है।  स्वास्थ्य मंत्री ने तीसरी लहर के प्रकोप से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों के बारे में भी बताया कि 12 हजार आईसीयू सहित 37 हजार कोविड-19 बेड तैयार किए जा रहे हैं। आवश्यक दवाओं के साथ-साथ मेडिकल ऑक्सीजन की क्षमता को भी बढ़ाया जा रहा है।  बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी केजरीवाल सरकार विशेष इंतजाम कर रही है। सरकार कोविड-19 की स्थिति पर कड़ी नज़र रखे हुए है।

सत्येंद्र जैन ने तीसरी लहर के खिलाफ की जा रही तैयारियों पर जोर दिया और कहा कि दिल्ली सरकार तीसरी लहर का मुकाबला करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था कर रही है। 12 हजार आईसीयू सहित 37 हजार कोविड-19 बेड स्थापित किए जा रहे हैं। पर्याप्त रूप से ऑक्सीजन और आवश्यक दवाओं के उत्पादन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। केजरीवाल सरकार बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सुरक्षा पर ध्यान देते हुए विशेष इंतजाम कर रही है। उन्होंने आगे ये भी कहा कि‌ हम दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति की लगातार निगरानी करते हुए अन्य राज्यों की स्थिति पर भी नज़र रख रहे हैं, जहां स्कूल खोल दिए गए हैं। केजरीवाल सरकार दिल्ली के लोगों को और बच्चों को एक सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण प्रदान करने के लिए उत्तम योजनाएं तैयार कर रही है।

सत्येंद्र जैन ने कहा कि हम सभी आवश्यक व्यवस्था कर रहे हैं, लेकिन हमारा विशेष ध्यान यह सुनिश्चित करने पर है कि दिल्ली में तीसरी लहर पैदा ही न हो। स्थिति को बेहतर बनाने के लिए वैक्सीन प्रमुख हथियार है। प्रत्येक गुजरते दिन के साथ टीकों की आपूर्ति बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि टीकाकरण में तेजी आएगी एवं स्तिथि और बेहतर होती जाएगी।

कोविड-19 के खिलाफ तैयारियों के बारे में बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को कोविड-19 के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं के उत्पादन को बढ़ाने का निर्देश दिया है। किसी भी कंपनी को किसी भी दवा के लिए अतिरिक्त राशि लेने का कोई अधिकार नही है।

आखिर में सत्येंद्र जैन ने कहा कि हम चिकित्सा के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने की ओर कड़ा परिश्रम कर रहे है। दिल्ली को तीसरी लहर से बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे है। यदि तीसरी लहर उत्पन होती भी है तो हम उससे निपटने के लिए सभी मोर्चों पर काम कर कहीं ढील नही छोड़ रहे हैं। लेकिन हमारा प्राथमिक ध्यान यह सुनिश्चित करने पर है कि दिल्ली में तीसरी लहर की स्थिति उत्पन ही ना हो।

  • Related Posts

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    गाजियाबाद की सुबह आज भी दो अलग-अलग दुनियाओं में जागती है। एक दुनिया वह है, जहां शहर की पुरानी धड़कन अब भी उसी रफ्तार से चलती है। दूसरी दुनिया वह…

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में ई-रिक्शा चालकों, निर्माताओं और डीलरों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने घोषणा की है…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 11 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 25 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 11 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर स्लग:

    • By admin
    • April 27, 2026
    • 73 views
    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर  स्लग:

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    • By admin
    • April 24, 2026
    • 79 views
    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    • By admin
    • April 23, 2026
    • 40 views
    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज