संस्कारी युवा पीढ़ी राष्ट्र की धरोहर है- प्रवीण आर्य

नोएडा:EROS TIMES:  26-01-2020 मानव विद्या पीठ द्वारा संचालित मानव संस्कार केंद्र, विवेकानंद नगर में 71वें गणतंत्र दिवस समारोह में लोकेश गुप्ता व सुनील गर्ग द्वारा ध्वहारोहण किया गया, विद्यालय के स्टाफ व गणमान्य अतिथियों ने राष्ट्रीय गान किया।
इस अवसर पर स्कूल के बच्चों द्वारा देश भक्ति के गीत प्रस्तुत किये गए जिससे श्रोता भाव विभोर हो गए।

विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा दो नाटिका सफाई अभियान पर पॉलीथिन स्टॉप व एसीड स्टॉप प्रस्तुत की गई जिसे अभिभावकों ने खूब सराहा।

देश भक्ति के गीतों पर नृत्य भी छात्र व छात्राओं द्वारा किये गए जोकि सभी भारत माता को समर्पित व समारोह में आकर्षण का केन्द्र रहे।

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के प्रांतीय महामंत्री प्रवीण आर्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि सुसंस्कारी युवा पीढ़ी राष्ट्र की धरोहर है,विद्यालय के अधिकारी वैदिक धर्माचार्यों के उद्बोधन द्वारा युवा पीढ़ी को सुसंस्कारी, चरित्रवान,ईश-भक्त,देश भक्त बनाया जाता है।
उन्होंने राष्ट्र के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए देशभक्ति गीत “देश को अर्पित किया जिन वीरों ने तनमन धन उन शहीदों के लिये शत नमन शत नमन” व “हंसते मुस्कुराते हुए जिंदगी गुजारिए सुनाकर समा बांध दिया।

सेवा सदन के महामंत्री चौ.मंगल सिंह जी ने शहीदों के सम्मान में श्रद्धा सुमन समर्पित करते हुए कहा हम अपने घरों में जो सुरक्षित हैं वह भारत की सीमाओं पर दिनरात सर्दी गर्मी में भारतीय जांबाज जवानों की वजह से जो अपनी जान की परवाह किये बिना देश को सुरक्षित रखे हुए हैं।

संस्था के मंत्री राजेश बंसल ने आगंतुकों का व दान दाताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।

मंच का कुशल संचालन आर्य केन्द्रीय सभा के पूर्व प्रधान व संस्था के कोषाध्यक्ष सुनील गर्ग व तनुजा मैडम जी ने किया।

बच्चों की प्रस्तुति से खुश होकर गणमान्य लोगों द्वारा नकद- पुरस्कार व संस्था द्वारा स्मृति चिन्ह दिए गए।

इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ ओ पी अग्रवाल, एम सी गोड, सुभाष गुप्ता, वाई के बंसल, मदन गोपाल शर्मा, एच के बंसल, सतीश गर्ग, सज्जन गोयल, विपिन अग्रवाल, नरेन्द्र त्यागी, सत्य पाल आर्य, हरवीर सिंह, बीर सिंह आर्य आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहै व अपने विचार रखे।

  • Related Posts

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    नोएडा। सेक्टर-101 स्थित बाबा किशन सहाय मार्केट में प्रतिष्ठित टायर शोपे कंपनी के नए शोरूम का उद्घाटन एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, हरिंदर सिंह और सुनील जैन ने संयुक्त रूप से…

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    गौतम बुद्ध नगर की कायस्थ सभा ने 3 मई 2026 को कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर की ओर से नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के ऑडिटोरियम में भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 8 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 9 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 11 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 18 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 26 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव