दिल्ली विधानसभा चुनाव में दिल्ली कांग्रेस उतारेगी सोशल मीडिया की टीम

दिल्लीEROS TIMES:  दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी कि सोशल मीडिया के चेयरमैन राहुल शर्मा ने प्रदेश कार्यालय में आगामी विधान सभा चुनाव कि तैयारीयों को लेकर, दिल्ली सोशल मीडिया टीम की बैठक कि जिसको सम्बोधित करते हुए सुभाष चोपड़ा ने कहा कि दिल्ली में आप पार्टी की दिल्ली सरकार और भाजपा की केंद्र सरकारों ने दिल्ली को धोखा देने के सिवा कुछ नहीं किया सिर्फ़ लोगों को छला है।
चोपड़ा ने कहा कि कांग्रेस इन दोनो पार्टियों कि सरकारों की विफलताओं को सोशल मीडिया के द्वारा जन जन तक पहुचाएंगे ताकि इनके झूठ को लोगों तक पहुंचाया जा सके। आज की बैठक में सुभाष चोपड़ा के साथ AICC सोशल मीडिया डिपार्टमेंट के चेयरमैन रोहन गुप्ता राष्ट्रीय संयोजक सरल पटेल, कैंपेन कमेटी के चेयरमैन कीर्ति आजाद ,दिल्ली कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने संबोधित किया।

रोहन गुप्ता ने कहा की हम आने वाले दिनों में विधानसभा स्तर पर सोशल मीडिया ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित करेंगे और सोशल मीडिया पर सबसे सक्रिय कार्यकर्ताओं को पुरस्कृत भी किया जायेगा।

सरल पटेल ने आये हुए सभी कार्यकर्ताओ को प्रेजेंटेशन के माध्यम से सोशल मीडिया के बारे में बताया।

राहुल शर्मा ने कहा की आने वाले दिनों में दिल्ली कांग्रेस सोशल मीडिया बहुत बड़े स्तर पर वॉर रूम का गठन करेगी, उन्होंने बताया की विधान सभा व बूथ स्तर पर व्हाट्सप्प द्वारा ग्रुप बनाये जा रहे है और हर कांग्रेस कार्यकर्त्ता को सोशल मीडिया पर लाने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है

मुकेश शर्मा ने कहा कि यह चुनाव का समय है, हम सबको एकजुट होकर भाजपा व आम आदमी पार्टी के जूठ का जवाब सोशल मीडिया पर ज़ोरदार तरीके से देना होगा

बैठक में पूनम आजाद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस रिसर्च डिपार्टमेंट की चेयरपर्सन पूजा बाहरी वरिष्ठ नेता जितेन्द्र कोचर, एडवोकेट शिवानी चोपड़ा , विशाल कुंद्रा, राजू शर्मा संदीप गुप्ता, अब्दुल कादिर, सहित सोशल मीडिया के सैकड़ो वालंटियर्स ने हिस्सा लिया।

  • Related Posts

    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर स्लग:

    नोएडा: Punjab National Bank (पीएनबी) के नोएडा सर्कल ऑफिस द्वारा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र से…

    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

      नोएडा। रामदास अठावले के नेतृत्व वाली रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) (आरपीआई-ए) ने उत्तर भारत में अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 8 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 9 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 11 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 18 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 26 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव