ग्रेटर नोएडा:EROS TIMES: हर स्थान का अपना ऐतिहासिक व सांस्कृतिक महत्व होता है, जैसे अभी हाल ही में कासना में स्थित थाने का नाम बदलकर साइट-5 कर दिया था, उसे देखते हुए, स्थानीय निवासियों व वहां के ग्रामों की पहचान को बचाये रखने के उददेश्य से जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कि गयी इस गलती को सरकार के समक्ष उठाया और वह प्रयास सार्थक हुआ, तथा शासन ने थाना साइट-5 का नाम कासना थाने में परिवर्तित कर दिया है।
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने जून 2019 में मुख्यमंत्री को एक पत्र के माध्यम से अवगत कराया था कि ’’कासना इस जनपद की एक ऐतिहासिक नगरी है तथा सन् 1100 ई0 के बाद से यहां की भौगोलिक स्थिति का उल्लेख इतिहास में मिलते हैं।’’ जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने यह भी बताया कि ’’कासना जो सैंकडों वर्ष पहले राव कासल के नाम से बसाया गया था, ग्रेटर नोएडा के जन्म से बहुत पहले का है, इसलिए वहां के महत्व को नजरअंदाज करना वहां के निवासियों की भावना और अस्तित्व को दरकिनार करना है।’’
काफी प्रयासों के बाद कासना व वहां के लोगों की पहचान और अस्तित्व को कायम रखे जाने हेतु शासन व सरकार द्वारा जेवर विधायक की मांग पर यह निर्णय लिया गया है।
इस सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश शासन के पत्र दिनांक 22 अगस्त 2019, जो विशेष सचिव मुख्यमंत्री को सम्बोधित है व जेवर विधायक के द्वारा लिखे गये पत्र की छायाप्रति तथा बदले गये नाम व उसके अन्तर्गत आने वाले ग्रामों की छायाप्रति सुलभ संदर्भ हेतु संलग्न की जा रही है।
पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर स्लग:
नोएडा: Punjab National Bank (पीएनबी) के नोएडा सर्कल ऑफिस द्वारा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र से…








