नोएडा:EROS TIMES: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्म दिन सोमवार को सेक्टर 31 स्थित निठारी गांव में धूमधाम से मनाया गया।
सपा जिला प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया।
इस अवसर पर सपा जिला प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता ईश्वर से अखिलेश यादव के उज्ज्वल राजनैतिक भविष्य, स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना करते हैं।
अखिलेश यादव युवाओं के प्रेरणाश्रोत हैं वहीं किसान, मजदूर, शोषित, छात्र, नौजवान के दिल में बसते हैं।
सपा सरकार में अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किये थे और हर वर्ग की सेवा की थी।
इसी तरह वह प्रदेश और देश की सेवा करते रहें यही ईश्वर से कामना है।
इस अवसर पर सपा नेता अर्जुन प्रजापति, नरदीप, कृष्णपाल अवाना, पिंटू प्रजापति, प्रताप प्रजापति, ओमप्रकाश अवाना, मूलचंद पाल, पवन कुमार, नंदिनी, काजल, अभिषेक, जगवीर अवाना सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर स्लग:
नोएडा: Punjab National Bank (पीएनबी) के नोएडा सर्कल ऑफिस द्वारा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र से…








