लोकसभा चुनाव के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए आभार एवं प्रशंसा पत्र दिया

नोएडा:EROS TIMES:  उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नोएडा इकाई के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाध्यक्ष नरेश कुच्छल एवं अजय मल्होत्रा अध्यक्ष उद्योग मंच के नेतृत्व मे जिलाधिकारी बी.एन. सिंह से मुलाकात की ओर लोकसभा चुनाव के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए आभार एवं प्रशंसा पत्र दिया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नरेश कुच्छल ने कहा कि जिले मे लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण एवं बिना किसी हिंसा के सफलता पूर्वक आयोजन कराने हेतु उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी महोदय का हार्दिक आभार प्रकट करता है और साथ ही जिले की कानून व्यवस्था को सदृढ़ बनाने हेतु उनके प्रयासों की सराहना करता है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल आगे भी आप से ऐसे भयमुक्त समाज के निर्माण की कामना करता है। जिला प्रवक्ता चन्द्रप्रकाश गौड़ ने कहा जिले के व्यापारियों एवं क्षेत्र में रह रहे हर वर्ग के व्यक्ति को जागरूक करने के हेतु “DM WAR ROOM” व्हाट्सअप के द्वारा जो जागरूकता अभियान चलाया गया है व्यापार मंडल उसकी भूरी भूरी प्रशंसा करता है। क्योंकि इस पहल से शहर ओर गाँव का हर आखरी व्यक्ति भी जागरूक हो रहा है और अपने मूलभूत अधिकारों एवं प्रदेश सरकार सहित केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों से वह अवगत हो रहा है।
जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने कहा कि जन कल्याण के लिए फैसले लेने मे कोई गुरेज नही की जायेगी प्रदेश सरकार द्वारा जो भी योजनाएं जन कल्याण के लिए लाई जाएंगी उनका उन सही पात्रों तक पहुंचना बेहद जरूरी है, और इन योजनाओं का लाभ उन्हें मिल सके इसलिए हमारी कोशिश है कि आज के बदलते सामाजिक परिवेश मे जहाँ सोशल मीडिया का दौर है, ओर लोग ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं। उन्हें सरकार की योजनाओं से इसी माध्यम से समझाया जाए इसी के तहत “DM WAR ROOM” के द्वारा लोगों तक हर योजनाओं और कार्यक्रमों को पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है, ओर निरंतर किया जाएगा। इस अवसर पर महामंत्री सत्यनारायण गोयल, दिनेश महावर, संदीप चौहान, महेंद्र कटारिया, अंकित कौशिक, सुधीर भारद्वाज, सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    नोएडा। सेक्टर-101 स्थित बाबा किशन सहाय मार्केट में प्रतिष्ठित टायर शोपे कंपनी के नए शोरूम का उद्घाटन एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, हरिंदर सिंह और सुनील जैन ने संयुक्त रूप से…

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    गौतम बुद्ध नगर की कायस्थ सभा ने 3 मई 2026 को कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर की ओर से नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के ऑडिटोरियम में भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 8 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 9 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 10 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 17 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 25 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव