दिल्ली के एम्स अस्पताल की तर्ज पर पांच नए अस्पताल का निर्माण करवायेंगें : विनोद शर्मा

गौतम बुद्ध नगर: जैसा कि आप जानते हैं कि 13 गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट पर कुल 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। उन उम्मीदवारों में ऑल इंडियन राजीव कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार पंडित विनोद शर्मा जो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं और टेलीविजन चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे हैं। पार्टी प्रत्याशी के तौर पर पंडित विनोद शर्मा ने संसदीय क्षेत्र के शहरी और तकरीबन सभी गांवों का दौरा कर चुनाव प्रचार किया है और जनता की जन- समस्याओं को जाना और परखा भी है। जनसंपर्क के दौरान पार्टी प्रत्याशी के तौर पर उन्होंने जनता के बीच उनके मुद्दों को उठाया है। पार्टी के मुख्य एजेंडा निम्न है:-

1. नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना प्राधिकरण द्वारा आवंटित सभी संपत्तियों को फ्री होल्ड करना।

2. गौतम बुद्ध नगर संसदीय क्षेत्र में आबादी को देखते हुए दिल्ली के एम्स अस्पताल की तर्ज पर पांच नए अस्पताल का निर्माण करवाना।

3. जिले में शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार की गारंटी निश्चित करवाना।

4. मूल्य आधारित शिक्षा व्यवस्था के बाजारीकरण को रोकना और मूल्य आधारित शिक्षा व्यवस्था लागू करवाना।

5. संसदीय क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी स्कूलों की संख्या को बढ़ाना।

6. नोएडा में दो और डिग्री कॉलेज स्थापित करवाना।

7. जिले में रोजगार को बढ़ावा देना, युवाओं को व्यवसायिक शिक्षा से जोड़ना।

8. शहरी क्षेत्र में साइबर अपराध को रोकना

9. प्राधिकरण क्षेत्र में बिल्डरों के मनमानी पर रोक लगाना।

10 . प्राधिकरण बोर्ड में जनप्रतिनिधि और आम आदमी का प्रतिनिधित्व दिलाना।

11. शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करना।

12. नोएडा शहर को स्मार्ट सिटी की श्रेणी में लाने हेतु सभी सुविधाओं को बहाल करवाना।

13. पंचायती चुनाव को फिर से बहाल करवाना।

14. जहांगीरपुर में वर्षों से बंद पड़ी गन्ना मील को चालू करवाना।

15. सभी वर्गों के गरीब, कमजोर वर्गों और श्रमिकों के लिए सस्ते दर पर प्राधिकरण से आवास उपलब्ध करवाना।

16. किसानों के मुआवजे और जमीन अधिग्रहण विवाद सुलझाना।

17. जिले में भ्रष्टाचार को खत्म करना।

18. जर्जर परिवहन व्यवस्था को सही करना।

इसके अतिरिक्त भी जनपद में अनेक मुद्दे हैं जिस पर हम काम करेंगे। यहां जनप्रतिनिधियों द्वारा जो लूट मचाई गई है, उसकी भी हम जांच कराएंगे।
11 अप्रैल 2019 के प्रथम चरण के मतदान में गौतम बुद्ध नगर क्षेत्र के सभी सम्मानित निवासियों से निवेदन है कि वे मतदान जरूर करें और नोटा का प्रयोग करने से बचें। वह ऐसे प्रत्याशी का चुनाव करें जो आपके बीच का हो और वह जनता के सुख दुख का साथी हो। वह ऐसा न हो कि वोट लेने के बाद फिर 5 साल बाद दिखाई दे।

निवेदक:
मीडिया प्रभारी
ऑल इंडियन राजीव कांग्रेस पार्टी

  • Related Posts

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    नोएडा। सेक्टर-101 स्थित बाबा किशन सहाय मार्केट में प्रतिष्ठित टायर शोपे कंपनी के नए शोरूम का उद्घाटन एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, हरिंदर सिंह और सुनील जैन ने संयुक्त रूप से…

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    गौतम बुद्ध नगर की कायस्थ सभा ने 3 मई 2026 को कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर की ओर से नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के ऑडिटोरियम में भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 8 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 9 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 10 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 18 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 26 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव