नोएडा:EROS TIMES: रामलीला मैदान में राम अनुग्रह नारायण मेमोरियल अन्तर स्कूल महिला फुटबॉल टूर्नामेंट 2018 – 19 का तीसरा दिन।
चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट नोएडा और नारायण सांस्कृतिक चेतना न्यास द्वारा रामलीला मैदान में चार दिन की राम अनुग्रह नारायण मेमोरियल अन्तर स्कूल महिला फुटबॉल टूर्नामेंट 2018 – 19 का आज तीसरा दिन था।
इन चार दिनों में 20 स्कूलों की कन्याएं फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं व विजेता टीम को 75000 नकद इनाम दिया जाएगा। दुसरे, तीसरे व चौथे स्थान पर आने वाली टीमों को क्रमशः 60000, 45000 व 30000 नकद इनाम दिया जाएगा।
इसके अलावा बेस्ट गोलकीपर को 5000, बेस्ट डिफेंडर को 5000, बेस्ट स्कोरर को 10000 व बेस्ट टीम को 21000 का नकद इनाम भी दिया जाएगा।
कार्यक्रम में आज कुल 7 मैच हुए जिनमे पहला मैच लार्ड महावीरा व श्याम सिंह स्मारक कन्या इन्टर कॉलेज के बीच हुआ रोमांचक मुकाबले व कड़ी टक्कर के बीच लार्ड महावीरा 0/2 से विजयी रहा। लार्ड महावीरा की पूजा व रितिका ने गोल किये।
दूसरा मैच कैंब्रिज स्कूल व एस डी विद्या स्कूल के बीच हुआ व कड़ी टक्कर के बीच 2/0 से कैंब्रिज स्कूल विजयी रहा व तीसरा मैच डीऐवी स्कूल व एससीसी कान्वेंट स्कूल के बीच हुआ रोमांचक मुकाबले व कड़ी टक्कर के बीच डीऐवी स्कूल की निधि ने एक व विजयी गोल करके अपनी टीम को विजय दिलाई।
इसके बाद हुए क्वार्टर फाइनल के पहले मुकाबले मे आर्मी पब्लिक स्कूल ने कार्ल हुबर को 1/0 से हराकर सेमी फाइनल मे अपनी जगह बनाई। दूसरा क्वार्टर फाइनल गवर्नमेंट हाई स्कूल सलेमपुर व लार्ड महावीरा के बीच हुआ व लार्ड महावीरा की पूजा ने एक मात्र गोल करके अपनी टीम की सेमी फाइनल मे जगह सुनिश्चित की।
इसके बाद हुए दो मुकाबलों मे कैंब्रिज स्कूल ने बिल्लाबोंग इंटरनेशनल को 3/0 से मात दी कैंब्रिज स्कूल की राष्मिक राम ने अपनी टीम के लिए 2 व ईवा ने 1 गोल किया और आज के आखरी मुकाबले मे डीऐवी स्कूल ने एस्टर पब्लिक को 3/2 से मात दी, यह मुकाबला आज का सबसे रोमांचक रहा, दोनों ही टीमों ने एक दुसरे को गोल नहीं करने दिया व फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ जिसमे एस्टर पब्लिक की नेहा यादव व अंशु रानी ने गोल किये व डीऐवी स्कूल की समृधि, समा व रिया ने गोल किये।
कल टूर्नामेंट के चार मुकाबले होंगे जिसमे पहला सेमी फाइनल कैंब्रिज स्कूल व लार्ड महावीरा के बीच व दूसरा सेमी फाइनल आर्मी पब्लिक व डीऐवी स्कूल के बीच होगा| इन मैच के निर्णय पर आधारित तीसरा मैच हारने वाली टीमों के बीच तीसरे व चोथे स्थान के लिए होगा व टूर्नामेंट के आखरी मैच मे जितने वाली टीमें पहले स्थान व 75000 के ख़िताब के लिए भिड़ेंगी।
इस दौरान अंजनी कुमार, ॐ विश्रांति की अध्यक्ष ज्योति सक्सेना, संजीव माथुर, अतुल नागपाल, करुणेश शर्मा, डॉक्टर अखिलेश शर्मा, डॉक्टर एस चौधरी, डॉक्टर सीमा एल कृष्णा, डॉक्टर निशा जैन, डॉक्टर निशा जैन, डॉक्टर अखिलेश शर्मा, रविन्द्रन पी एन, डॉक्टर शिवानी, डॉक्टर विभा चौहान, आज़ाद सिंह, भी मोजूद थे।
राजन कुमार ने कहा की लड़कियां को ऊपर उठाने के लिए व बेटी पढाओ बेटी बचाओ के नारे को साकार करने के लिए उन्होंने इस टूर्नामेंट की शुरुआत की है और वे इसको हर वर्ष करने का प्रयास करेंगे व उनकी सभी खिलाडियों से से गुजारिश है की वे सब हर खेल को खेल भावना से खेलें व अगर वे हार जाए तो उससे अपने आगे बढ़ने के लिए एक सबक समझे व जीत जाएँ तो अगला कदम बढ़ा कर अगले स्तर की प्रतियोगिता की त्यारी करे। कल 2:30 बजे से फिर मैच शुरू होंगे व कुल 4 मैच होंगे।








