दिल्ली सरकार की तरफ से कोरोना वायरस से निपटने के लिए 25 अस्तपालों में 230 बेड की व्यवस्था- मनीष सिसोदिया

दिल्ली:EROS TIMES: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन व अन्य अधिकारियों के साथ कोरोना वायरस को लेकर तैयारियों पर बैठक की।
इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बताया गया कि दिल्ली सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है।
दिल्ली के 25 अस्पतालों को मरीजों के लिए तैयार रखा गया है।
जिसमें दिल्ली सरकार के 19 और 6 प्राइवेट अस्पतालों को कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए तैयार किया गया है। इन अस्पतालों में आइसोलेशन की सुविधा दी गई है।
इसके लिए 230 बेड की व्यवस्था की गई है, जिसे अस्पताल में इलाज कर रहे डाक्टर व अन्य स्टाफ को भी दिया जाएगा।
साथ ही दिल्ली सरकार 3.50 लाख से ज्यादा एन 95 मास्क बांटने की व्यवस्था की है।
8 हजार सेपरेशन कीट का इंतजाम किया है।
उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि अभी दिल्ली के अंदर एक ही केस सामने आया है।
सावधानी रखने की जरूरत है। जिसे सफदरजंग अस्पताल में रखा गया है। उनके परिवार को भी सफदरजंग अस्पताल में रखा गया है। पूरी दिल्ली में सावधानी बरती जा रही है। किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है।

दिल्ली सचिवालय के मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता के दौरान उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ कोरोना वायरस को लेकर बैठक हुईं।
जिसमें सम्बंधित विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।
सभी स्थितियों की समीक्षा की गई। दिल्ली में अभी एक मामला पॉजिटिव निकला है।
उस मामले को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया गया।
कोरोना वायरस एक नया वायरस है।
अभी इसका कोई खास इलाज नहीं है, लेकिन यह जिस तरह से पूरी दुनिया में फैल रहा है, इसे लेकर ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है।
सरकार की तरफ से कुछ उपाय किए जा रहे हैं। भारत सरकार अपनी तरफ से कुछ उपाय कर रही है।
आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रधानमंत्री से इस संबंध में चर्चा भी हुई है। कोरोना वायरस से दिल्ली व देश को सुरक्षित रखने में सरकार की तरफ से जो भी बन पड़ेगा, हम सबकुछ करेंगे।
दिल्ली में दिल्ली सरकार की तरफ से भी हम लोग तैयारियां कर रहे हैं।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि अलग-अलग अस्पतालों में कोरोना के मरीजों के लिए बेड सुरक्षित किए गए हैं।
कोरोना वायरस की जांच की सुविधा अभी पूरे देश में सिर्फ 12 स्थानों पर ही है।
हम कोशिश कर रहे हैं कि दिल्ली में भी जितनी ज्यादा हो सके, सुविधा की व्यवस्था जल्द की जा सके।
स्वाइन फ्लू के दौरान जिस तरह से तैयारी की गई थी, उसी तरह दिल्ली के 25 अस्पतालों में तैयारी की जा रही है, ताकि कोई भी केस हो, उसे आईसीयू में रखा जा सके।

कोरोना के प्रति जानकारी और सावधानी है सबसे बड़ा बचाव – मनीष सिसोदिया
मनीष सिसोदिया ने कहा कि इसके अलावा दिल्ली के लोगों से कहना चाहता हूँ कि इसको लेकर बहुत ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। इसके प्रति जानकारी और सावधानी, सबसे बड़ा बचाव है।
हमें अपने हाथों को बार बार 30 से 40 सेकेंड तक साफ से धोने की आदत डालनी पड़ेगी। इसके बाद ही खाना खाएं।
दूसरों से बात करते समय कोशिश करें कि हाथ मिलाने से बचें। हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि बिना धोये कोई सामान हाथ से या नाक से न लगाएं। इसी से कोरोना वायरस का इंफेक्शन फैलता है।
इसमें सावधानी बरतें। उसके बावजूद किसी तरह की शंका होती है तो उसकी मेडिकल जांच कराएं।
इसके लिए दिल्ली सरकार की तरफ से व्यवस्था की जा रही है। अगर कुछ होता है तो आप अपने परिवार को उससे बचा कर रखें।
दुनिया के सारे देश इसको रोकने के लिए सावधानी पूर्वक कोशिश कर रहे हैं। कोरोना वायरस से बचाव के लिए सरकार अपनी तरफ से तैयारी कर रही है, लेकिन जनता को भी इससे सावधानी बरतने की जरूरत है।

कोरोना वायरस को लेकर दिल्ली सरकार ने काफी तैयारियां की है – सतेंद्र जैन
स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन के कहा कि कोरोना वायरस को लेकर दिल्ली सरकार ने काफी तैयारियां की है। दिल्ली के अंदर आरएमएल समेत दो अस्पतालों को आदर्श अस्प्ताल बनाया गया है।
इसके अलावा, दिल्ली सरकार के 19 और 6 प्राइवेट अस्पतालों को कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए चुना गया है। इन अस्पतालों में आइसोलेशन की सुविधा दी गई है।
इसके लिए 230 बेड की व्यवस्था की गई है। साथ ही हमने 3.50लाख से ज्यादा मास्क की व्यवस्था की है।
इससे पीड़ित मरीज के इलाज के लिए कोई विशेष दवा अभी नहीं है। सबसे महत्वपूर्ण लोगों को जो ध्यान रखने वाली बात यह है कि यह फ्लू की तरफ फैलने वाली बीमारी है।
इस बीमारी से ग्रसित व्यक्ति के संपर्क में आने पर इसे फैलने की संभावना है। इससे बचाव का साधारण तरीका यह है कि आप अपने हाथ को अच्छी तरह धोने के बाद ही अपने मुंह, आंख और नाक को छूएं।
यह वायरस से बचाव का सबसे बेसिक तरीका है। इससे ग्रसित व्यक्ति के कभी भी काफी करीब न आएं।
कम से दो से ढाई फीट की दूरी बनाए रखें। अगर किसी को खासी या छींक आती है तव मुंह नाक पर रुमाल आदि रख लें। नहीं तो इसके फैलने की संभावना रहती है। घबराए बिल्कुल नहीं। अभी दिल्ली के अंदर एक ही केस सामने आया है।
पूरे देश मे सिर्फ तीन या चार केस आये हैं। सावधानी रखने की जरूरत है।

  • Related Posts

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा के सेक्टर 5 स्थित हरौला गांव के रहने वाले नेम चंद ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल पेश की है, जो हर किसी के लिए प्रेरणा बन गई है।…

    दिल्ली में गूंजा पहला “राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ”, देशभर के दिग्गज एक मंच पर

    नई दिल्ली में आयोजित “राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ – एस्ट्रो सांस्कृतिक महोत्सव” ने देशभर के ज्योतिष विद्वानों, विशेषज्ञों और आध्यात्मिक मार्गदर्शकों को एक मंच पर लाकर एक ऐतिहासिक अध्याय रच दिया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 8 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 9 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 11 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 18 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 26 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव