18वां विश्व वेट्रिनरी डे मनाया गया

दिल्ली:EROS TIMES: दुनिया भर के पशुचिकत्सकों ने18वां विश्व वेट्रिनरी डे मनाया।
इसमें विदेशी मेहमानों समेत करीब 300 पशु चिकित्सकों ने हिस्सा लिया। इनलोगों ने देश में पशु चिकित्सकों के अनुभवों और दृष्टि की जानकारी दी।
इनमें वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन फॉर एनिमल हेल्थ (ओआईई) के प्रतिनिधि भी शामिल थे। इनमें कई लोग 80 साल से भी ज्यादा के थे और पूरे आयोजन तथा सभी गतिविधियों में उत्सुकता से हिस्सा लिया।

ओआईई पीवीएस टीम कई संगठनों, संस्थाओं और विश्वविद्यालयों से चर्चा करती रही है और पशुचिकित्सा पेशेवरों के साथ काम करती है।
इनमें पशु फार्म, चारा मिल, पशु वधशाला, सीमा पर चेक पोस्ट आदि शामिल हैं। मूल्यांकन करने वाली पीवीएस टीम को खुशी है कि भारतीय आबादी पशुओं के कल्याण को लेकर काफी चिन्तित है और भारत में पशु चिकित्सा के क्षेत्र में अच्छा काम हो रहा है।

वक्ताओं में एक सुश्री बबीता लोचब ने देश की राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था और सामाजिक-आर्थिक विकास में पशुचिकित्सकों के योगदान के बारे में बताया। उन्होंने इस बात पर भी रोशनी डाली कि ग्रामीण भारत में जहां 15-20 प्रतिशत परिवार भूमिहीन हैं और करीब 80 प्रतिशत भूस्वामी छोटे और सीमांत किसान हैं, ऐसे में पशुपालन उनकी आय का मुख्य स्रोत है। इस तरह 25.6 प्रतिशत के कृषि जीडीपी में पशुओं से नेशनल जीडीपी का योगदान 4.11 प्रतिशत है।

पशुपालन कृषि का अभिन्न भाग है और ग्रामीण भारत की दो तिहाई से ज्यादा आबादी को इससे सहायता मिलती है।
आज के पशु चिकित्सक अकेले ऐसे चिकित्सक हैं जो पशुओं और लोगों दोनों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए शिक्षित हैं। ये लोग जानवरों की प्रत्येक प्रजाति केस्वास्थ्य और कल्याण की आवश्यकताओं की पूर्ति करते हैं।

  • Related Posts

    दिल्ली में गूंजा पहला “राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ”, देशभर के दिग्गज एक मंच पर

    नई दिल्ली में आयोजित “राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ – एस्ट्रो सांस्कृतिक महोत्सव” ने देशभर के ज्योतिष विद्वानों, विशेषज्ञों और आध्यात्मिक मार्गदर्शकों को एक मंच पर लाकर एक ऐतिहासिक अध्याय रच दिया।…

    डेटिंग ऐप के जरिए ब्लैकमेल और लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

    नोएडा, 2 अप्रैल 2026। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के थाना सेक्टर-126 पुलिस ने एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए ऑनलाइन डेटिंग ऐप के माध्यम से लोगों को फंसाकर ब्लैकमेल और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    • By admin
    • April 24, 2026
    • 76 views
    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    • By admin
    • April 23, 2026
    • 35 views
    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 22 views
    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

    नोएडा में अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, Instagram से चला रहा थे नेटवर्क

    • By admin
    • April 9, 2026
    • 13 views
    नोएडा में अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, Instagram से चला रहा थे नेटवर्क

    आधुनिक युग में विज्ञान और परंपरा को साथ लेकर चलना होगा- हर्ष मल्होत्रा

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 17 views
    आधुनिक युग में विज्ञान और परंपरा को साथ लेकर चलना होगा- हर्ष मल्होत्रा

    दिल्ली में गूंजा पहला “राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ”, देशभर के दिग्गज एक मंच पर

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 15 views
    दिल्ली में गूंजा पहला “राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ”, देशभर के दिग्गज एक मंच पर