Noida:बालिकाओं के स्कूल के आस-पास गहन स्तर पर की गई पेट्रोलिंग

Eros Times:पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर से उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर लंबे अरसे के बाद स्कूल खुलने पर बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस कमिश्नरेट की महिला पुलिस ग्राउंड जीरो पर कर रही है कार्यवाही⬜⬜⬜⬜⬜ स्कूल कॉलेज खुलने के प्रथम दिन आज महिला पुलिस अधिकारियों एवं महिला पुलिस टीम के द्वारा बालिकाओं के स्कूल के आस-पास गहन स्तर पर की गई पेट्रोलिंग⬜⬜⬜⬜⬜ महिला पुलिस स्टाफ के द्वारा संचालित किया गया जागरूकता कार्यक्रम⬜⬜⬜⬜⬜ पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश शासन के मिशन शक्ति अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला एवं उनकी टीम के अधिकारियों तथा पुलिस महिला कर्मचारियों के द्वारा निरंतर स्तर पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विभिन्न स्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर आज काफी समय के बाद स्कूल कॉलेज खुलने पर डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला के नेतृत्व में महिला पुलिस के अधिकारियों एवं महिला पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा बालिकाओं के प्रमुख स्कूल कॉलेजों के आसपास गहन स्तर पर पेट्रोलिंग का कार्य किया गया। महिला पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों के द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान बालिकाओं को जागरूक करने की भी विशेष स्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित की गई है। महिला पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों के द्वारा स्कूल खुलने पर बालिकाओं से संपर्क करते हुए उन्हें स्कूल कॉलेजों में कोरोना से बचाव करने के संबंध में सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क का प्रयोग करना एवं अन्य कार्यवाही के संबंध में विस्तार परक रूप से जानकारी देने के साथ-साथ यह भी आह्वान किया गया कि बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े हुए विभिन्न पहलुओं पर यदि कोई भी बालिका अपने को असहज स्थिति में समझे तो तत्काल महिला पुलिस को जानकारी उपलब्ध कराएं ताकि उनकी सुरक्षा से संबंधित महिला पुलिस के द्वारा विशेष कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने एवं उनकी सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए मिशन शक्ति अभियान संचालित किया जा रहा है। सरकार के इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस कमिश्नरेट की महिला पुलिस अधिकारी गण एवं महिला पुलिस टीम के द्वारा निरंतर स्तर पर विभिन्न कार्यवाही सुनिश्चित भी की जा रही है। इसी श्रृंखला में आज स्कूल खुलने पर बालिकाओं के स्कूलों के आसपास महिला पुलिस अधिकारियों एवं महिला पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा गहन चेकिंग अभियान संचालित किया गया हैं। उन्होंने बताया कि आगे भी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर स्तर पर सुनिश्चित की जाएगी।

  • Related Posts

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    नोएडा। सेक्टर-101 स्थित बाबा किशन सहाय मार्केट में प्रतिष्ठित टायर शोपे कंपनी के नए शोरूम का उद्घाटन एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, हरिंदर सिंह और सुनील जैन ने संयुक्त रूप से…

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    गौतम बुद्ध नगर की कायस्थ सभा ने 3 मई 2026 को कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर की ओर से नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के ऑडिटोरियम में भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 8 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 9 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 10 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 17 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 26 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव