युवा कांग्रेस ने हमेशा चुनौतियों को स्वीकार किया है- शीला दीक्षित

नई दिल्ली:EROS TIMES:  जनवरी, 2019 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला ने आज प्रदेश कार्यालय में युवा कांग्रेस और सेवादल के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की सभाओं को सम्बोधित किया।
सभा को कार्यकारी अध्यक्ष हारुन यूसूफ और राजेश लिलौथिया ने भी सम्बोधित किया।

सभा में दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास चिकारा, दिल्ली सेवादल के मुख्य संगठक सुनील कुमार सहित अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव एवं दिल्ली प्रभारी अमित यादव और दीपक चोटीवाला तथा यदूपति ठाकुर मुख्य रुप में मौजूद थे।

शीला दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा चुनौतियों को स्वीकार किया है।
बड़ी से बड़ी कठिन परिस्थितियों में भी कांग्रेस का कार्यकर्ता अड़िग खड़ा रहा है।
उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली के युवा कांग्रेस व सेवा दल के कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करती हूॅ कि आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस नई ताकत और उर्जा के साथ दिल्ली वासियों की सेवा में लगी है।
उन्होंने कहा कि आने वाले संसदीय चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ता साम्प्रदायिक ताकतों और झूठ के बल पर शासन करने वालों को हराकर कांग्रेस दिल्ली की सातों पर विजय हासिल करेगी।

शीला दीक्षित ने कटाक्ष करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी धोखा देने वाली पार्टी है और दिल्ली के मुख्यमंत्री सरकारी खजाने से बड़े-बड़े विज्ञापन देकर झूठा भ्रम फैला हरे है।
हकीकत में सरकार ने कुछ भी नही किया है।
उन्होंने कहा कि सिगनेचर ब्रिज का श्रेय लेने वालो को यह पता होना चाहिए कि इसकी नींव कांग्रेस पार्टी ने रखी थी।
उन्होंने कहा कि आप पार्टी की दिल्ली सरकार अपनी झूठी वाह-वाही कर रही है।

शीला दीक्षित ने युवाओं का आव्हान करते हुए कहा कि जब-जब लोकतंत्र पर खतरा मंडराता है तब-तब युवा कांग्रेस के युवाओं का समूह ने बाहर निकलकर इन ताकतों को धूल चटाई है।
उन्होंने कहा कि सभी युवा कांग्रेस व सेवा दल के लोग प्रचार में जुट जाए और आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों को विजय दिलवाने में जी जान से जुट जाऐ।

इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विकास चिकारा ने बताया कि युवा क्रांति यात्रा जो कन्याकुमारी से शुरु की गई थी, वह जम्मू कश्मीर होती हुई 30 जनवरी, 2019 को दिल्ली में इस यात्रा का समापन होगा।
जिसमें दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे।

  • Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    नोएडा। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक…

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित