भारत विकास परिषद ने योग दिवस पर किया गौ सेवा, स्वास्थ्य सेवा और संस्कारों का संगम

नोएडा, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सेक्टर-94 स्थित श्री जी गौ सदन में योग दिवस समारोह, गौ शिशुओं हेतु वाड़ा निर्माण भूमि पूजन तथा निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में परिषद पदाधिकारियों, समाजसेवियों, चिकित्सकों, गौ भक्तों एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रातः 8 बजे योग सत्र से हुआ। योग प्रशिक्षक अमरदीप ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व की जानकारी दी। संस्कार संयोजक अजय अग्रवाल एवं कार्यक्रम संयोजक रामरतन शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित योग सत्र में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योगाभ्यास के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का संदेश दिया गया।

योग सत्र के उपरांत गौ संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से गौ वत्सों (वछिया एवं बछड़ों) के लिए वाड़ा निर्माण का भूमि पूजन सम्पन्न हुआ। इस सेवा परियोजना के संयोजक विपिन मल्हन, दीपक गौतम और एन.के. अग्रवाल रहे। भूमि पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने भी भागीदारी निभाई। अन्नू मल्हन, नीलम गौतम, लवली गुप्ता, सुधा भदौरिया, सुनीता मित्तल, समीक्षा गंगल, कविता गंगल, मधु मेहता, अनीता गोयल, विमला अग्रवाल, अनिता गुप्ता, पल्लवी राघव और डॉली राणा सहित कई महिलाओं ने इस अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

श्री जी गौ सदन के अध्यक्ष विकास अग्रवाल और महासचिव सुशील भारद्वाज ने गौ सेवा को भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों का अभिन्न अंग बताते हुए समाज के सभी वर्गों से इस पुनीत कार्य में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक जिम्मेदारी भी है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नोएडा महानगर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश चौहान तथा सांसद प्रतिनिधि संजय बाली उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने परिषद द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को सेवा, संस्कार और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर नोएडा डायबिटिक फोरम के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का भी आयोजन किया गया। फोरम के अध्यक्ष डॉ. जी.सी. वैष्णव, डॉ. विनोद, डॉ. कौशिक और डॉ. एस.पी. जैन सहित अन्य चिकित्सकों ने लोगों की स्वास्थ्य जाँच की तथा निःशुल्क परामर्श प्रदान किया। शिविर में मधुमेह, रक्तचाप एवं अन्य सामान्य रोगों की जाँच की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने इस स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाया।

कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के लिए सीए आर.के. अग्रवाल के आतिथ्य में चाय, नाश्ता और सात्विक भोजन की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में परिषद के संरक्षक प्रताप मेहता, मधुसूदन दादू, डॉ. टी.एन. गोविल, केशव गंगल, देवेन्द्र गंगल, अनिल अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, राकेश गुप्ता, संतोष बंसल, मुकेश सिंघल, अरविंद कुमार, सलिल गुप्ता, डॉ. यतेन्द्र सिंह राणा, सीए सुरेन्द्र गुप्ता, सौरभ शर्मा, आलोक सिंह, सुनील सेठ, बृजमोहन अग्रवाल, आशीष सिंह, राजेन्द्र गर्ग, एस.सी. गोयल, सुधीर गोयल, राजीव अजमानी, सीए मनोज अग्रवाल और तरुण गोयल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का नेतृत्व परिषद के अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, सचिव अखिलेश भदौरिया, कोषाध्यक्ष अक्षय पारीक, महिला सहभागिता संयोजिका सुनीता मित्तल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण गोयल एवं उपाध्यक्ष भूपेन्द्र मित्तल ने किया।

अंत में भारत विकास परिषद, नोएडा ने स्वास्थ्य, संस्कार, सेवा और गौ संरक्षण के क्षेत्र में अपने जनजागरण अभियान को आगे बढ़ाने तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन जारी रखने का संकल्प दोहराया।

admin

Related Posts

राकेश टिकैत बोले- अमेरिकी सब्सिडी वाले कृषि उत्पादों से भारतीय किसानों को होगा नुकसान, एमएसपी व्यवस्था पर भी जताई चिंता

  नोएडा, 21 जून। भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते (Interim Trade Agreement) को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने किसानों की आशंकाओं और चिंताओं को सार्वजनिक…

ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में नोएडा बार एसोसिएशन की हड़ताल जारी, भ्रामक खबरों का किया खंडन

नोएडा। नोएडा बार एसोसिएशन, सेक्टर-33 ने स्पष्ट किया है कि ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में चल रही अधिवक्ताओं की हड़ताल अभी समाप्त नहीं हुई है और पूर्ववत जारी रहेगी। एसोसिएशन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राकेश टिकैत बोले- अमेरिकी सब्सिडी वाले कृषि उत्पादों से भारतीय किसानों को होगा नुकसान, एमएसपी व्यवस्था पर भी जताई चिंता

  • By admin
  • June 21, 2026
  • 5 views
राकेश टिकैत बोले- अमेरिकी सब्सिडी वाले कृषि उत्पादों से भारतीय किसानों को होगा नुकसान, एमएसपी व्यवस्था पर भी जताई चिंता

भारत विकास परिषद ने योग दिवस पर किया गौ सेवा, स्वास्थ्य सेवा और संस्कारों का संगम

  • By admin
  • June 21, 2026
  • 5 views
भारत विकास परिषद ने योग दिवस पर किया गौ सेवा, स्वास्थ्य सेवा और संस्कारों का संगम

ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में नोएडा बार एसोसिएशन की हड़ताल जारी, भ्रामक खबरों का किया खंडन

  • By admin
  • June 21, 2026
  • 5 views
ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में नोएडा बार एसोसिएशन की हड़ताल जारी, भ्रामक खबरों का किया खंडन

चैलेंजर्स ग्रुप के युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम में 180 से अधिक युवाओं ने लिया भाग, करियर और आत्मनिर्भरता पर हुआ मंथन

  • By admin
  • June 21, 2026
  • 10 views
चैलेंजर्स ग्रुप के युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम में 180 से अधिक युवाओं ने लिया भाग, करियर और आत्मनिर्भरता पर हुआ मंथन

शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

  • By admin
  • June 19, 2026
  • 9 views
शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

  • By admin
  • June 18, 2026
  • 6 views
कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी