धरती पर योग जीवन जीने की कला है-स्वामी राजनाथ।

ग़ाज़ियाबाद, इरोस टाइम्स: अखिल भारतीय योग संस्थान रजि. व लायंस क्लब द्वारा दो दिवसीय ध्यान योग कार्यशाला का आयोजन लायन्स एनेक्सी कवि नगर में किया गया।

इस कार्यशाला के प्रथम दिवस पर भिवानी हरियाणा से पधारे स्वामी राज नाथ ओ३म की तीन बार गहरा लम्बा स्वांस भर कर ध्वनि कराई ओर संगठन सूत्र ‘ओं सं गच्छध्वम सं वद्धवम सं वो मनांसि जानतम, देवा भागं यथा पूर्वे संजानाना उपासते ‘बोल कर सत्र को प्रारम्भ किया।

गोल्ड मेडलिस्ट स्वामी राज नाथ ने शिविरार्थीओ को 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय दिवस में होने वाले आसान प्राणायाम का लगभग 300 साधक व साधिकाओं को इसका पूर्वाभ्यास कराते हुये ग्रीवा संचालन, कटिचक्र आसान, घुटना संचालन, अर्धचंद्राकार आसान, ताड़ासन, वृक्षासन, हस्तपादासन, त्रिकोण आसान, भद्रासन, अर्धउष्ट्रासन, शशांकासन, वक्रासन, भुजंगासन, शलभासन, मकरासन, सेतुबंधासन, पवनमुक्तासन, व कपालभांति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया और शवासन में विश्राम कराते हुए बताया कि शव आसान में विश्राम करने से ऊर्जा ऊष्मा पूरे शरीर मे समाहित होती है, स्वयं के साथ जुड़ जाना ही योग है, अपने आपे में आने से आनन्द की अनुभूति होती है। साइड से करवट लेकर बैठने से कमर ठीक रहती है। गुस्से को कंट्रोल करने के शशांक आसान उत्तम, भुजंगासन से पेट और चेहरा प्रभावित होता है,योग करने से बुद्धि विकसित होती है, हास्यासन से खुश रहते हैं,जहां ऑक्सीजन ज्यादा हो वहां प्राणायाम का अभ्यास करने से प्राण शक्ति बढ़ती है, लंग्स, डायाफ्राम मजबूत होते हैं योग रोगों से बचाता है। भ्रामरी प्राणायाम कंसन्ट्रेशन हेतु अति उत्तम है ओर
निम्न मंत्र बोला-

“नमस्ते सते ते जगत्कारणाय, नमस्ते चिते सर्वलोकाश्रयाय ।
नमोऽद्वैततत्त्वाय मुक्तिप्रदाय, नमो ब्रह्मणे व्यापिने शाश्वताय।।”

हे सत्य सनातन जगत् के कारणरूप जगदीश्वर ! तथा सभी लोकों के एकमात्र आश्रय चेतनस्वरूप परमात्मन् ! आपके लिए बार-बार मेरा नमस्कार है एवं मुक्ति प्रदान करने वाले अद्वैततत्त्व, नित्य, व्यापक, ब्रह्म आपके लिए मै नमस्ते करता हूँ।
लायन्स क्लब के अध्यक्ष जी ने स्वामी जी को माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
स्वामी जी के साथ आये नवयुवकों द्वारा किया व्यायाम का सुंदर प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केन्द्र रहे।
के के अरोरा जी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रामलीला मैदान कवि नगर में भाग लेने हेतु विनम्र निवेदन किया।

मंच का कुशल संचालन संस्थान के महामंत्री देवेंद्र हितकारी जी ने किया उन्होंने हस्यासन कराया और स्वामी जी का परिचय देते हुये बताया कि आपने 20 वर्ष की आयु में सन्यास ले लिया था,आश्रम में समस्त सुविधाएं होने पर भी वह तपस्वियों का जीवन व्यतीत करते है,नाथ सम्प्रदाय व गोमट गोरक्षा भिवानी से जुड़े हैं।
प्रमिला सिंह जी,रेखा गुलाटी जी व वीना वोहरा आदि ने ने वैदिक प्रार्थना व शांतिपाठ कराया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सर्व अशोक मित्तल,सी ए योगेश कंसल, केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के प्रान्तीय महामंत्री प्रवीण आर्य, मनमोहन वोहरा,दयानंद शर्मा, चौ.मंगल सिंह, डा. रतन लाल गुप्ता,अशोक माहेश्वरी,अनुज यादव, पूजा निश्चल, वीना निश्चल आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में ई-रिक्शा चालकों, निर्माताओं और डीलरों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने घोषणा की है…

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    नोएडा: कंज्यूमर फूड इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी एलटी फूड्स लिमिटेड ने बच्चों के लिए एक अनोखा और इमर्सिव लर्निंग एक्सपीरियंस लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने फ्लैगशिप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 23 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 11 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर स्लग:

    • By admin
    • April 27, 2026
    • 72 views
    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर  स्लग:

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    • By admin
    • April 24, 2026
    • 79 views
    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    • By admin
    • April 23, 2026
    • 40 views
    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 22 views
    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा