हजरतपुर व बौड़ाकी गॉव में किसानों का धरना समाप्त 400 केवीए की विद्युत लाईन पर किसानों के द्वारा फीता काटकर कार्य कराया गया आरम्भ।

गौतमबुद्धनगर, इरोस टाइम्स: ग्राम हजरतपुर एवं बौड़ाकी में 400 केवीए की विद्युत लाईन का कार्य किया जाना विगत छः माह से किसानों के धरने के कारण प्रभावित था। जिला प्रशासन के प्रयास एवं किसानों द्वारा दिये गये सहयोग से सम्बन्धित लाईन पर कार्य स्थानीय किसानों के द्वारा फीता काटते हुये आरम्भ कराया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर बीएन सिंह के द्वारा किसानों को धन्यवाद ज्ञापित किया और किसानों को शॉल उढ़ाकर उनका सम्मान किया तथा किसानों को विद्युत लाईन से फसलों को होने वाली क्षति के मुआवजे के चेक भी किसानों को वितरित किये।

जिलाधिकारी सिंह ने इस अवसर पर कहा कि क्षेत्र के विकास में किसानों की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है, और उनके सहयोग के बिना क्षेत्र का विकास सम्भव नही है। अतः सभी किसान भाई क्षेत्र के विकास से सम्बन्धित चलायी जा रही विकास योजनाओं में सहयोग करें, ताकि उनके क्षेत्र का विकास और अधिक तेजी से आगे बढ़ सके। हजरतपुर व बौड़ाकी गॉव में 400 केवीए की विद्युत लाईन के विगत दस माह से अवरोधित कार्य को आज किसानों के द्वारा अपनी स्वेच्छा के आधार पर कार्य को आरम्भ कराया गया है, उसके लिए सभी किसान धन्यवाद के पात्र है। डीएम ने कहॉ कि विद्युत लाईन का कार्य एक सप्ताह के भीतर विभागीय अधिकारियों के द्वारा पूर्ण कर लिया जायेगा और इस विद्युत लाईन से संचालित होने पर विद्युत आपूर्ति में बहुत अधिक स्थानीय नागरिकों एवं औद्योगिक विकास के क्षेत्र में बहुत बड़ा लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में किसानों, प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के बीच त्रपक्षीय वार्ता के दौरान किसानों के द्वारा जो सहयोग दिया गया है, वह एक सराहनीय कार्य है। डीएम ने इस अवसर पर किसानों को पूर्ण रूप से आश्वस्त किया कि जिन किसानों की जमीन विद्युत लाईन के नीचे आने से प्रभावित हुई है उसका नियमों के तहत यथाशीघ्र प्रक्रिया के माध्यम से उनका मुआवजा दिलाया जायेगा।

उन्होने यह भी कहा कि ग्राम हजरतपुर एवं बौड़ाकी के किसानों की समस्याओं एवं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को पूर्ण रूप प्रदान करने के उद्देश्य से एक गॉव अपर जिलाधिकारी प्रशासन तथा एक गॉव उपजिलाधिकारी दादरी को गौद दिया गया है। अतः सम्बन्धित नोडल अधिकारियों के द्वारा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ सांमजस्य स्थापित करते हुये वहॉ पर विकास योजनाओं का पूर्ण लाभ प्रदान किया जायेगा, और किसानों के सम्मुख आने वाली समस्याओं का प्रमुखता के साथ निस्तारण करने की कार्यवाही सम्बन्धित अधिकारियों के द्वारा की जायेगी।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम के सबसे बजुर्ग किसान के माध्यम से विधिवत् रूप से फीता काटकर विद्युत लाईन का अवरोधित कार्य आरम्भ किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लव कुमार ने किसानों का आहवान करते हुये कहा कि जनपद में शान्ति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था बनाने में किसानों की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है। अतः किसान इस महत्व को समझे और शान्ति व्यवस्था बनाने में पुलिस विभाग का सहयोग करें। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि पुलिस विभाग की ओर से किसानों की समस्याओं का निस्तारण में पूर्ण सहयोग प्रदान किया जायेगा।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशा0 कुमार विनीत, उपजिलाधिकारी दादरी अमित कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी पुलिस पी0के0 सिंह, प्राधिकरण के अधिकारी गण, विद्युत ट्रांसमिशन के अधीक्षण अभियन्ता मौ0 इरशाद तथा ग्राम के गणमान्य किसानों के द्वारा भाग लिया गया।

  • Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 23 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस