यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने पेश किया विकास का खाका

गौतमबुद्धनगर :EROS TIMES:यमुना प्राधिकरण की 53 ग्राम पंचायतों में तैनात किये 60 सफाई कर्मचारी ,06 टीमों के माध्यम से सफाई व्यवस्था का होगा निरीक्षण,दयानतपुर गांव से शुरू कराया सामूहिक सफाई का कार्य,यमुना प्राधिकरण के सभी गांव बनाये जायेंगे स्मार्ट विलेज,जेवर विधायक और यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने पेश किया विकास का खाका 
 
जैसा कि विदित ही है कि ब्लाॅक दनकौर व जेवर की 53 ग्राम पंचायतों में, पंचायत व्यवस्था समाप्त होने के पश्चात यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र के लगभग छोटे बडे 100 गांवों में से सफाई कर्मचारी हटा लिये गये थे, तभी से उन गांवों की सफाई व्यवस्था ठप्प पडी हुई थी, उसी क्रम में आज दिनांक 06 दिसम्बर 2017 को विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह व यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डा0 अरूणवीर सिंह एंव अन्य अधिकारियों ने दयानतपुर गांव के शिव मन्दिर में पहुॅचकर, शुरू कराया सामूहिक सफाई का कार्य तथा आज ही यमुना प्राधिकरण के सभी गांवों में सफाई कर्मचारी तैनात भी कर दिये गये। विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ’’गांवों में सुचारू रूप से सफाई न होने की वजह से, गंदगी के ढेर लगे हुए थे, जिससे गांवों में विभिन्न प्रकार की बीमारियां उत्पन्न हो रही थी, तथा ग्रामवासियों में यमुना प्राधिकरण को लेकर काफी आक्रोश था।” विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि ’’अभी उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार को बने हुए मात्र 08 से 09 माह ही हुये हैं, फिर भी बडी तीव्र गति से क्षेत्र का विकास कराया जा रहा है तथा इसी वित्तीय वर्ष माह जनवरी में यमुना प्राधिकरण के अधिसूचित गांवों में लगभग 62 करोड रूपये की धनराशि से विकास कार्य करायें जायेंगे। केन्द्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं को धरातल पर मानक तथा पारदर्शिता के साथ स्थापित कर, विकास कार्यों को अंजाम तक पहुॅचा जायेगा।” यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डा0 अरूणवीर सिंह ने उपस्थित लोगों के मध्य कहा कि ’’मूलभूत समस्याओं को दूर कर, विकास की गति को पटरी पर लाया जायेगा, यमुना प्राधिकरण बिजली, पानी, सडक, सीवरेज, सामुदायिक केन्द्र, स्वास्थ्य केन्द्र, खेल का मैदान एंव शिक्षा आदि की समस्याओं को जल्द दूर करेगी एंव गांवों के तालाबों का सौंदर्यकरण भी कराया जायेगा। हम आने वाले समय में, हर वर्ग की समस्याओं को दूर कर, विकास कार्य कागज पर नही धरातल पर दिखायेंगे तथा हमारा लक्ष्य प्राधिकरण के प्रत्येक गांव को स्मार्ट विलेज बनाने का होगा।’’  
इस मौके पर सुशील शर्मा, सतपाल तालान, धर्मेन्द्र भाटी, जितेन्द्र सिंह उर्फ बबली सिंह, निर्दोष प्रधान, हंसराज सिंह, नवल शर्मा, भीम सिंह छौंकर, लेखराज सिंह प्रधान, जयप्रकाश शर्मा प्रधान, संजीव शर्मा, मौहम्मद हनीफ खांन, राजेश सिंह प्रधान जी, किरनपाल प्रधान जी, राजचन्द्र, धर्मेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र भाटी, उदयवीर सिंह, अमरपाल सिंह, डा0 जयप्रकाश सिंह, विनोद प्रधान जी, श्रीनिवास मीणा, प्रेमवीर प्रधान जी, डॉ. चंदर सिंह, करनवीर चौधरी, सराफत खांन, ओमप्रकाश शर्मा, करनेश सिंह, अरविन्द्र सिंह, योगेश शर्मा, किशन चौहान, योगेन्द्र छौंकर, हेम गोयल, नेपाल सिंह, प्रवीन छौंकर, अजब सिंह, मौज्ज़म खां, संजय पराशर, हिमांशु, नीरपाल सिंह, वीरपाल सिंह, वेदप्रकाश शर्मा, ओमपाल सिंह आदि सैंकडों लोग मौजूद रहे।
  • Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित