सीटू महिला समिति के कार्यकर्ताओं ने नोएडा में धूमधाम से मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

EROS TIMES:नोएडा, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2023 एवं आपसी भाईचारा, प्रेम व रंगों का पावन पर्व होली 05 मार्च 2023 को सेक्टर- 8, नोएडा कार्यालय पर सी.आई.टी.यू. व अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने धूमधाम के साथ मनाया।

इस अवसर पर बोलते हुए जनवादी महिला समिति की जिला प्रभारी आशा यादव ने महिला दिवस के महत्व और हक अधिकारों समानता के लिए हुए संघर्षों को रेखांकित किया और कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं और कानून में बराबरी का दर्जा संसद व विधानसभाओं में महिला आरक्षण आदि कई मुद्दों पर हमारा संघर्ष आज भी जारी है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और आपसी प्रेम, सौहार्द व रंगो के पावन पर्व होली की सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि सीटू विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं के हक अधिकारों को दिलाने के लिए प्रयासरत है और महिलाओं की समस्याओं मुद्दों को उठाते हुए उन्हें न्याय दिलाने के लिए संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने सरकार की आर्थिक उदारीकरण की नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी छिनते रोजगार से महिला सशक्तिकरण को धक्का लग रहा है जो उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के बजाय उन्हें असमानता की ओर धकेलेगा हमें अपने अधिकारों को बचाने और सरकार की नव उदारवादी नीतियों व पितृसत्तात्मक व्यवस्था में परिवर्तन और महिला मुक्ति के लिए चल रहे संघर्षों को मजबूत करना होगा तभी महिला दिवस सार्थक हो पाएगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान सभा के जिला प्रवक्ता डॉ रुपेश वर्मा ने महिलाओं पर बढ़ती हिंसा एवं सांप्रदायिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त किया और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी को प्रेरित किया।

कार्यक्रम में केंद्र व राज्य सरकार की किसान- मजदूर, मेहनतकशवर्ग और जन विरोधी नीतियों के खिलाफ 05 अप्रैल 2023 को दिल्ली में होने वाली मजदूर किसान संघर्ष रैली में बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प महिला दिवस पर लिया गया।
कार्यक्रम को जनवादी महिला समिति दिल्ली एनसीआर राज्य महासचिव आशा शर्मा, जिले की वरिष्ठ नेता चंदा बेगम, रेखा चौहान, गुड़िया देवी, सीटू दिल्ली एनसीआर राज्य महासचिव कॉमरेड अनुराग सक्सेना, सीटू जिला महासचिव रामसागर, सचिव राम स्वारथ, उपाध्यक्ष मुकेश राघव, लता सिंह, अध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, माकपा नेता भीखू प्रसाद, सोशल एक्टिविस्ट्स सरिता चंद, अल्पना तोमर, गीता चौहान, सुनीता सागर, उर्मिला देवी, प्रमिला, किसान सभा के नेता डॉक्टर रुपेश वर्मा वीर सिंह नागर नागर आदि ने संबोधित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां