दलित शोषण मुक्ति मंच गौतम बुध नगर का जिला सम्मेलन संपन्न

EROS TIMES:नोएडा। दलितों के मुद्दों/ समस्याओं पर संघर्षों को तेज करने के आह्वान के साथ दलित शोषण मुक्ति मंच गौतम बुध नगर का प्रथम जिला सम्मेलन सेक्टर- 8, नोएडा कार्यालय पर भीखू प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

सम्मेलन में उद्घाटन भाषण रखते हुए दलित शोषण मुक्ति मंच दिल्ली एनसीआर राज्य महासचिव कामरेड नत्थू प्रसाद ने कहा कि केंद्र में भाजपा की मोदी व प्रदेश में योगी की सरकार है जो वर्ण वादी व्यवस्था को लागू करने का प्रयास कर रही है जिसके कारण आज अल्पसंख्यकों, महिलाओं और दलितों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं।

सम्मेलन के समक्ष धर्मेंद्र कुमार गौतम ने रिपोर्ट रखी जिस पर सम्मेलन में मौजूद आर के गौतम, रामकिशन, राजेंद्र सिंह सहित 15 डेलीगेट साथियों ने बहस में हिस्सा लिया। बहस के बाद आए सुझावों को जोड़ते हुए रिपोर्ट सर्वसम्मति से पास हुई।

सम्मेलन में सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, महासचिव रामसागर, जनवादी महिला समिति की जिला सचिव चंदा बेगम, माकपा नेता राम स्वारथ  ने बधाई भाषण रखा।

सम्मेलन में नई कमेटी का चुनाव किया गया जिसमें अध्यक्ष- रमाकांत सिंह, सचिव- धर्मेंद्र कुमार गौतम, कोषाध्यक्ष- दुर्गाराम, उपाध्यक्ष- भीखू प्रसाद, हरकिशन सिंह, सह सचिव- सुनील कुमार, मलखान सिंह, कार्यकारिणी सदस्य- धनराज गौतम, रामकिशन आदि को चुना गया।
सम्मेलन में समापन भाषण दलित शोषण मुक्ति मंच दिल्ली एनसीआर राज्य अध्यक्ष कामरेड ब्रह्मजीत सिंह ने रखा और कार्यकर्ताओं से दलित शोषण मुक्ति मंच के मुख्य उद्देश्य आदरणीय बाबा भीमराव अंबेडकर के सपनों को साकार करने और गलत मानसिकता वाले लोगों का सामना करते हुए संगठन का विस्तार करने का आव्हान किया।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    नोएडा। सेक्टर-101 स्थित बाबा किशन सहाय मार्केट में प्रतिष्ठित टायर शोपे कंपनी के नए शोरूम का उद्घाटन एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, हरिंदर सिंह और सुनील जैन ने संयुक्त रूप से…

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    गौतम बुद्ध नगर की कायस्थ सभा ने 3 मई 2026 को कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर की ओर से नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के ऑडिटोरियम में भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 8 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 10 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 11 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 18 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 26 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव