कार्य समय सीमा के अंदर ही पूर्ण किया जाना चाहिए,डा0 महेश शर्मा

नोएडा:EROS TIMES: डा0 महेश शर्मा संस्कृति मंत्रालय के अन्तर्गत सैक्टर 62 स्थित निर्माणाधीन नेशनल म्यूजियम इंस्टीच्यूट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बिल्डिंग के प्रोजेक्ट का अवलोकन और चल रहे कार्य के बारें में पूर्ण जानकारी आधिकारियों से ली। पीडब्लूडी के अभियन्ता ने माननीय मंत्री जी को प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी दी कि इस प्रोजेक्ट की पूरी लागत 92 करोड की है जिसको अगस्त 2018 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। निर्माणाधीन बिल्डिंग में इंस्टीच्यूशनल ब्लाक 4 मंजिला है और हास्टल ब्लाक 3 मंजिला है जिसका निर्माण कार्य बहुत ही तेजी से चल रहा है। महेश शर्मा ने निर्माणाधीन बिल्डिंग का निरी़क्षण कर कहा कि इस कार्य समय सीमा के अंदर ही पूर्ण किया जाना चाहिए। इस इस्टीच्यूट के निर्माण होने से अपनी संस्कृति के बारें में विस्तार से जानकारी प्राप्त होगी जिससे संस्कृति के बारें में देशवासियों का ज्ञान वर्धन होगा। इस इंस्टीच्यूट को यूनिवर्सिटी ग्रांड कमीशन ने डीम्ड यूनिवर्सिटी का दंर्जा दिया है। संस्थान में एमए, एवं पीएचडी के कोर्स कराये जायेंगें। बहुत जल्द ही अद्भूत एवं आकषर्ण संग्रहालय के रूप में दिखाई देगा। वहीं दूसरी ओर निर्माणाधीन भारतीय पाक कला संस्थान, सै0 62 का भी निरीक्षण किया जिसका क्षेत्रफल 5 एकड है 98 करोड की लागत से इसका निर्माण किया जा रहा है। जो एनबीसीसी द्वारा किया जा रहा है इसका कार्य 98 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। शैक्षणिक सत्र 2018-2019 से प्रारम्भ हो जायेगा जिसमें लगभग 120 विद्यार्थी प्रति वर्ष दाखिला ले सकेंगें और अपनी संस्कृति एवं व्यंजनों को बनाने की शिक्षा प्राप्त कर सकते है।
इस निर्माणाधीन संस्थान का कार्य मार्च 2018 तक पूर्ण कर लिया जायेगा और माननीय मंत्री के द्वारा जनता को समर्पित किया जायेगा। जिससे वहां पर शिक्षा लेने का कार्य प्रारम्भ हो जायेगा। माननीय मंत्री ने बिल्डिंग को पूर्ण अवलोकन कर भारतीय पाक कला में चल रहे निर्माण कार्य से संतुष्ट रहें।
इस निरीक्षण के दौरान पीडब्लूडी के अभियन्ता रविन्द्र, इंस्टीच्यूट के डायरेक्टर जनरल डा. वीआर मणि, रजिस्टार पीके शर्मा, रिषी भटनागर, प्रथम सचिव, सौरभ जैन, निजी सचिव, श्रीनिवास प्रथम सचिव, मनोहरन, पीआरओ, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    नोएडा। सेक्टर-101 स्थित बाबा किशन सहाय मार्केट में प्रतिष्ठित टायर शोपे कंपनी के नए शोरूम का उद्घाटन एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, हरिंदर सिंह और सुनील जैन ने संयुक्त रूप से…

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    गौतम बुद्ध नगर की कायस्थ सभा ने 3 मई 2026 को कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर की ओर से नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के ऑडिटोरियम में भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 9 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 10 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 11 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 18 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 26 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव