चाइल्ड केयर होम के औचक निरीक्षण के बाद अधिकारियों को महिला एवं बाल विकास मंत्री आतिशी का निर्देश

लाजपत नगर चाइल्ड केयर होम में कमियाँ पाने पर महिला एवं बाल विकास मंत्री आतिशी ने अधिकारियों को लगाई फटकार कहा बच्चों के मामले में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
महिला एवं बाल विकास मंत्री आतिशी ने अधिकारियों को दिए निर्देश- दिल्ली सरकार के सभी चाइल्ड केयर होम का तत्काल करे निरीक्षण 15 मई तक सौंपे निरीक्षण की विस्तृत रिपोर्ट
हर चाइल्ड केयर होम में साफ़-सफ़ाई का रखा जाए ख़ास ख़्याल शिकायत मिलने पर नापेंगे अधिकारी
चाइल्ड केयर होम में आने वाले बच्चों को उनके स्याह अतीत से उबारने के लिए तैयार करें अनुकूल वातावरण
अधिकारी करें सुनिश्चित चाइल्ड केयर होम का बेहतर ढंग से हो रखरखाव,बच्चों की बेहतरी के लिए हर संभव कदम उठाए
 बच्चों को सम्मानित जीवन जीने का अवसर और बेहतर शिक्षा प्रदान करना केजरीवाल सरकार की प्राथमिकता,इस दिशा में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी
EROS TIMES: केजरीवाल सरकार के सभी चाइल्ड केयर होम में बच्चों को सर्वोत्तम देखभाल और सुविधाएं प्राप्त हों। इस बात महिला एवं बाल विकास मंत्री आतिशी ने विभाग के अधिकारियों को तत्काल सभी चाइल्ड केयर होम के निरीक्षण करने का आदेश जारी किया है। मंत्री आतिशी द्वारा यह आदेश लाजपत नगर स्थित चाइल्ड केयर होम के उनके औचक निरीक्षण के बाद लिया गया। जहां निरीक्षण के दौरान मंत्री आतिशी ने वहाँ कई लापरवाही पाई। महिला एवं बाल विकास मंत्री ने अधिकारियों को फटकार लगाई है और उन्हें आदेश दिए है कि अधिकारी दिल्ली सरकार द्वारा चलाए जा रहे सभी चाइल्ड केयर होम का निरीक्षण करे और 15 मई तक अपने निरीक्षण की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
उन्होंने आदेश में कहा कि चाइल्ड केयर होम में आने वाले बच्चों एक स्याह अतीत से गुजरे होते है और उन्हें विशेष देखभाल की ज़रूरत होती है। उन्हें ऐसे माहौल में रहने की जरूरत है जो उन्हें अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर सके।ऐसे में इन बच्चों को सम्मानित जीवन जीने का अवसर प्रदान करना और उनकी शिक्षा जारी रखना केजरीवाल सरकार की प्राथमिकता है और इस मामले में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
महिला ईवीएम बाल विकास मंत्री आतिशी ने अधिकारियों को इस मामले को गंभीरता से लेने और संवेदनशीलता से काम करने का आदेश दिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि बाल गृहों का रखरखाव अच्छी तरह से हो और बच्चों को सबसे अच्छी देखभाल और सुविधाएं प्रदान की जाएं।
आदेश में मंत्री आतिशी ने विभाग को यह सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं कि इन चाइल्ड केयर होम का निरीक्षण किया जाए ताकि वहां रहने वाले बच्चों के जीवन को प्रभावित करने वाली हर छोटी से छोटी बात का पता लगाया जा सके और एक विस्तृत रिपोर्ट 15 मई तक उन्हें सौंपी जाए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि वे सुनिश्चित करें कि सरकार द्वारा संचालित चाइल्ड केयर होम में रहने वाले सभी बच्चों को उनकी शिक्षा जारी रखने के लिए पास के सरकारी स्कूलों में नामांकित किया गया है और यह कि सभी होम में एक उचित स्टाफ-टू-चाइल्ड अनुपात बनाए रखा जाता है।
मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि सरकार द्वारा संचालित चाइल्ड केयर होम में बच्चों को एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करना सुनिश्चित किया जाए जहां बेहतर ढंग से उनका डेवलपमेंट हो सकें और वे आगे बढ़ सकें। इन चाइल्ड केयर होम में सुविधाओं के संबंध में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि महिला एवं बाल विकास मंत्री आतिशी ने बीते दिनों लाजपत नगर स्थित चाइल्ड केयर होम का औचक निरीक्षण किया था।
  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 26 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 136 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला