नाबालिग पहलवानों के साथ यौन शोषण के दोषी बृजभूषण को भाजपा तुरंत पार्टी से निष्कासित करे-चौ0 अनिल कुमार

भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को तुरंत गिरफ्तार करके उन्हें पद से हटाया जाना चाहिए तभी जांच सुचारु रुप से होगी। 

मेडल लेने वाले पहलवानों का प्रधानमंत्री एक तरफ स्वागत करते उनके साथ हुए शोषण के खिलाफ आवाज पर चुप्पी साधना दोहरा मापदंड दर्शाता है।

EROS TIMES: नई दिल्ली !दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ब्रहभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण मामले के तहत एफआईआर दर्ज करके कार्यवाही करने की मांग को लेकर जंतर मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों की आवाज पर पुलिस को आखिर सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद एफआईआर दर्ज करनी पड़ी जबकि मेडल जीतने पर इन पहलवानां का स्वागत करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस मामले में अभी तक चुप्पी साधे हुए है जो भाजपा में अपराधिक छवि के लोगों को पोषण देने की प्रवृति को उजागर करता है।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने भाजपा के सांसद और डब्लू.एफ.आई के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पॉस्को एक्ट और दूसरी यौन उत्पीड़न से संबधित एफआईआर दर्ज की है परंतु धरने पर बैठे पहलवानों को एफआईआर की कॉपी नही दी गई है। उन्होंने कहा कि ब्रजभूषण शरण सिंह को तुरंत गिरफतार करके उन्हें सभी पदों से हटाया जाए और भाजपा तुरंत उन्हें पार्टी से बर्खास्त करें। उन्होंने कहा कि जंतर मंतर पर बैठे देश का गौरव बढ़ाने वाले इन पहलवानों से केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अभी तक उनसे मिलने की जहमत नही उठाई है और वह अपने भ्रष्ट सांसद को बचाने के बयान दे रहे है।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली पुलिस पर केन्द्रीय गृहमंत्रालय का पूर्ण नियंत्रण इस बात से साबित होता है कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद डब्लूएफआई के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह को गिरफतार नही कर पाई है जबकि भारत जोड़ो यात्रा के के समापन पर राहुल गांधी द्वारा कश्मीर में दिए गए भाषण कि कुछ महिलाओं ने अपने साथ हुए यौन शोषण की बाते उन्हें बताई है इस पर दिल्ली पुलिस राहुल गांधी जी को उनके निवास पर नोटिस देने पहुॅच गई थी राहुल  पुलिस को उन महिलाओं का ब्यौरा दें। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में दिल्ली पुलिस दोषियों पर कार्यवाही करने की बजाय केन्द्रीय गृहमंत्रालय के हाथों की कठपुतली बनकर रह गई है।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि भाजपा सांसद और डब्लू.एफ.आई के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह एक शक्तिशाली व्यक्ति हैं इससे पूर्व भी उनके खिलाफ 40 केस दर्ज है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस महिला पहलवानों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें क्योंकि ब्रजभूषण शरण सिंह पर नाबालिग महिला पहलवानों के साथ यौन शोषण के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद धरने में शामिल पहलवानों को खतरा हो सकता है। दिल्ली पुलिस अपना कर्तव्य पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाऐ, ताकि देश का गौरव इन पहलवानों को न्याय मिल सके।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन