योगी से सेक्टर 9 को रॉ मैटेरियल हब के रूप में मान्यता देने की लगाएंगे गुहार

Eros Times: नोएडा स्थित सेक्टर 9 जो गौतमबुद्धनगर जिले में रॉ मटेरियल के हब के रूप में पहचान बना चुका है, नोएडा प्राधिकरण द्वारा बार-बार कॉमर्शियल कह कर छोटे-छोटे उद्यमियों को परेशान किया जाता है और उन्हें बार-बार नोटिस भेजा जाता है। साथ ही सीलिंग करने की कार्रवाई का डर पैदा किया जाता है जिससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है। नोएडा प्राधिकरण के उपरोक्त परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए एसोसिएशन ऑफ कॉमन फैसिलिटी एरिया फ़ॉर इंडस्ट्री, चैप्टर जनता सेक्टर 9 नोएडा ने रविवार दिनांक 25 जून 2023 को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नोएडा आगमन पर सेक्टर 9 को इंडस्ट्रियल रॉ मैटेरियल हब के रूप में या मामूली शुल्क लेकर कॉमर्शियल मान्यता देने की मांग करेंगे।
इस बात एसोसिएशन ऑफ कॉमन फैसिलिटी एरिया फ़ॉर इंडस्ट्रीज, चैप्टर जनता सेक्टर 9 नोएडा द्वारा शनिवार को एक बैठक आयोजित किया गया जिसमें रविवार को नोएडा आगमन पर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ से सेक्टर 9 को मैटेरिया हब के रूप में मान्यता देने या कमर्शियल मान्यता देने की गुहार लगाएंगे। बैठक को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष रवीश दीक्षित व सेक्रेटरी जनरल सत्यनारायण गोयल ने कहा कि राज्य सरकार को भरपूर टैक्स देने वाला व तकरीबन 10,000 लोगों को रोजगार मुहैया करने वाले इस सेक्टर पर प्राधिकरण की नजरें गड़ी रहती है और छोटे- छोटे उद्यमियों को हमेशा परेशान करने का रास्ता अपनाती रहती है। उन्होंने कहा कि सेक्टर 9 में प्राधिकरण द्वारा छोटे-छोटे भूखंड आवंटित किए गए थे जिस पर छोटे-छोटे उद्यमी नोएडा के बड़े-बड़े इंडस्ट्री को रॉ मेटेरियल उपलब्ध कराकर सर्विस देते चले आ रहे हैं।
पर नोएडा प्राधिकरण इसे कमर्शियल गतिविधियां कह कर छोटे-छोटे उद्यमियों को परेशान करती रहती है। जबकि यहां का रॉ मैटेरियल नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में सप्लाई होती है। वे मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी परेशानी बताने का निर्णय लिया है कि उन्हें प्राधिकरण द्वारा परेशान ना किया जाए, क्योंकि नोएडा को बसाने में सेक्टर 9 के छोटे-छोटे उद्यमियों का बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री हर दिल अजीज व्यक्ति हैं। वे सब की बात सुनते हैं। सेक्टर 9 के छोटे- छोटे उद्यमियों को भरोसा है कि वे इस मामले को संज्ञान में लेकर इसका समाधान करेंगे और मंच से घोषणा कर बड़ी राहत देंगे।
इस मौके पर सेक्टर 9 के अनेक छोटे- छोटे उद्यमी शामिल रहे।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 3 views

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 5 views
    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज