बिजली कटौती से परेशान उद्यमी एसडीओ से मिले

Eros Times: नोएडा बिजली कटौती की मार से परेशान सेक्टर 10 के उद्यमियों ने पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के एसडीओ विश्वजीत चौधरी से मुलाकात की। एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के कार्यालय में आयोजित बैठक में समस्याओं से अवगत कराया। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नाहटा ने कहा कि सेक्टर में 80 प्रतिशत उद्योगों में लगे डीजल जेनरेटर पाबंदी के कारण बंद हैं। इन दिनों अघोषित बिजली कटौती से उद्योगों में आपूर्ति प्रभावित हो रही है। सेक्टर में कंट्यूनियस प्रोसेस की इकाई काफी तादात में हैं जहां बिजली कटौती होने पर मशीनों में लगा मॉल खराब होने से रोजाना भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उद्यमियों ने कहा कि बिना पूर्व सूचना के मरम्मत कर के लिए बिजली न काटी जाए। एसोसिएशन की नोएडा इकाई के अध्यक्ष शिवकुमार राणा (सचिन) ने सेक्टर में बिजली आपूर्ति से संबंधित अन्य समस्याओं को भी उठाया। उद्यमियों की समस्याएं सुनने के बाद एसडीओ ने उद्यमियों को आश्वासन दिया कि सुबह 9 से 10 और शाम 5 से 6 बजे के बीच ही शट्डाउन लिया जाता है। इसके अलावा किसी आपात स्थिति में ही बिजली काटी जाती है। उद्यमियों की सुविधा के लिए कटौती की पूर्व जानकारी व्हाट्सअप ग्रुप पर भेजी जाएगी। जेई पवन सिंह को सेक्टर में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नाहटा, महामंत्री मदन शर्मा, नोएडा अध्यक्ष शिव कुमार राणा, कोषाध्यक्ष पीएस सोलंकी, नोएडा महामंत्री हाजी अनवर, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रीना राणा, रमेश राठौर, जितेंद्र शांडिल्य, सरदार सुरजीत सिंह सुबोध कुमार, प्रशांत कुमार आदि मौजूद रहे।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 54 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 93 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान