242 करोड़ रुपए से करेगी दिल्ली के गांवों का कायाकल्प

दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड ने 118 नई योजनाओं को दी मंजूरी

दिल्ली के विकास मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड की दिल्ली सचिवालय में हुई बैठक

अधिकारियों को ग्राम विकास की परियोजनाओं को तय समय सीमा के अंदर पूरा करने के दिए गए निर्देश

पूरी की गई परियोजनाओं की जियोटैग फोटो के साथ रिपोर्ट जमा करने के दिए गए निर्देश

केजरीवाल सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सभी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है

Eros Times: दिल्ली के विकास मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में आज दिल्ली के गाँवो के विकास कार्यो को गति देने के लिए दिल्ली सचिवालय में ग्राम विकास बोर्ड की मीटिंग आयोजित की गई | राजधानी के गांवों में विकास सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड ने 118 योजनाओं को मंजूरी दी है। इसके तहत सड़कों, नालियों, जल निकाय, सामुदायिक केंद्र, पार्क, श्मशान, खेल मैदान आदि से जुड़े विकास कार्य किए जाएंगे। दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों में 242.12 करोड़ रुपए के लागत से विकास कार्य किए जाएंगे। बोर्ड मीटिंग के दौरान सभी अधिकारियो को ग्राम विकास की परियोजनाओं को तय समय सीमा के अंदर पूरा करने के निर्देश दिए गए है | साथ ही पूरी की गई परियोजनाओं की जियोटैग फोटो के साथ रिपोर्ट जमा करने के भी निर्देश दिए गए है |

दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड की बैठक आज विकास मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में दिल्ली सचिवालय में आयोजित की गई | जिसमें सदस्यों ने लंबित और नए प्रस्तावों का मामला उठाया। इसके बाद विकास मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली के गाँवो में विकास सुनिश्चित करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड का गठन किया था | और इस बैठक में दिल्ली के गाँवो के विकास के लिए 242.12 करोड़ रुपए की 118  नई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है | जिसके तहत दिल्ली के सभी गाँवो में बेहतर सुख सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य किया जाएगा है | इसके साथ ही बैठक के दौरान सभी विभाग के अधिकारियो को ग्राम विकास से जुड़ी परियोजना की फाइलों को समय सीमा के भीतर काम पूरा करने और पूरी की गई परियोजनाओं की जियोटैग फोटो के साथ रिपोर्ट जमा करने के निर्देश दिए गए है। 

विकास मंत्री ने बताया कि सरकार शहरी क्षेत्रों में रहने वाले दिल्ली के लोगों को मूलभूत  सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। विकास विभाग से जुड़े इन विकास कार्यों को सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग, एमसीडी सहित अन्य सरकारी विभागों के माध्यम से किया जा रहा है।

ग्राम विकास परियोजना के कार्य:

• दिल्ली के गांवों में संपर्क सड़कों और ग्रामीण सड़कों का निर्माण  

• तालाबों/जलाशयों का विकास 

• गावो में सामुदायिक केंद्र, पार्क श्मशान खेल मैदान व्यायामशाला लाइब्रेरी का विकास 

• जल निकासी संरचनाओं का निर्माण 

• चौपालों बारात घर, सामुदायिक केंद्र आदि का  निर्माण और मरम्मत का कार्य 

• पेयजल सुविधा, स्ट्रीट लाइट आदि जैसे अन्य आवश्यकता आधारित कार्य

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    नई दिल्ली। परिवहन क्षेत्र से जुड़े ट्रक चालकों, ट्रांसपोर्टरों और फ्लीट मालिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और परिचालन दक्षता को बढ़ावा देने की दिशा में अमरॉन बैटरीज़ के निर्माता अमारा राजा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 10 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 27 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 14 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 38 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 15 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन