शिक्षा मंत्री आतिशी ने किया शहीद भगत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी स्कूल का दौरा

शहीद भगत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी स्कूल में पढ़ रहे बच्चों का अनुशासन और देशभक्ति का जज़्बा बेमिसाल, इनमें अभी से दिख रही है भविष्य के सैन्य अफसरों की झलक

केजरीवाल सरकार के आर्म्ड फ़ोर्सेज़ प्रिपरेटरी स्कूल के ज़रिए गरीब परिवार के बच्चों के सैन्य अधिकारी बनने के सपनों को मिल रही है उड़ान

Eros Times: केजरीवाल सरकार अपने इस स्कूल में देश के रक्षक तैयार कर रही है इन्हें शानदार सुविधाएँ देना हमारी प्राथमिकता छात्रों ने कहा- स्कूल में मिल रही सुविधाओं से विकसित हुई ऑफिसर्स क्वालिटी ये कैडेट से सैन्य अफसर बनने के सफ़र में मददगार साबित होगा  भविष्य में इन्ही छात्रों में से कोई कर्नल कोई जनरल बनेगा और कोई बॉर्डर पर देश की रक्षा कर रहा होगाआर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी स्कूल के पहले बैच में पढ़ रहे बच्चों में गजब का आत्मविश्वास सभी ने एक स्वर में कहा, “सेना में भर्ती होकर करना चाहते है भारत माँ की सेवा शिक्षा मंत्री आतिशी ने कैडेट मेस में छात्रों के साथ की ब्रेकफास्ट पर चर्चा,पहले साल में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया सम्मानित 14 एकड़ में फैले स्कूल कैंपस में आवासीय सुविधाओं के साथ-साथ छात्रों को सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए मिलती है

मुफ्त ट्रेनिंग शिक्षा मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को झरोदा कलां स्थित केजरीवाल सरकार के शहीद भगत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी स्कूल के इन्वेस्चर सेरेमनी में शामिल हुई| इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने छात्रों  के साथ चर्चा कर उनका उत्साह वर्धन किया| इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि केजरीवाल सरकार के इस स्कूल के माध्यम से दिल्ली के गरीब से गरीब परिवार के बच्चों के सेना में अधिकारी बनकर देश की सेवा करने के सपनों को उड़ान मिल रही है| उन्होंने छात्रों से कहा कि, शहीद भगत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी स्कूल में पढ़ रहे बच्चों का अनुशासन और देशभक्ति का जज़्बा बेमिसाल है| इनका अनुशासन अभी से इनमें भविष्य के सैन्य अफसरों की झलक दिखा रहा है| 

इस मौके पर शिक्षा मंत्री आतिशी ने छात्रों  का उत्साह बढाते हुए कहा कि, ‘आप सभी छात्र शहीद भगत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी स्कूल के पहले बैच का हिस्सा है| और हम सभी को आपसे बहुत उम्मीद है| उन्होंने कहा कि आप सभी छात्रों  में अनुशासन और देशभक्ति का जज़्बा बेमिसाल है| और आप सभी में अभी से भविष्य के सैन्य अफसरों की झलक दिख रही है| उन्होंने कहा कि मुझे इस बात का पूरा  भरोसा है कि आने वाले समय में न सिर्फ आप सभी का आर्म्ड फोर्सेज में सिलेक्शन होगा बल्कि आप सभी देश के विभिन्न सर्वोच्च पदों पर चयनित होकर देश के लिए जो काम करेंगे उससे न केवल हम सभी बल्कि पूरा देश गौरवान्वित होगा| 

उन्होंने कहा कि इस स्कूल के जरिये हमने गरीब से गरीब परिवार के बच्चों को ये आत्मविश्वास दिया है कि वो मेहनत कर सैन्य अफसर बन सकते है| उन्होंने कहा कि आप कैडेट के रूप में हम देश के रक्षक तैयार कर रहे है| और इसके लिए आप सभी को हर जरुरी सुविधाएँ देना हमारी प्राथमिकता है|  

आने वाले समय में इन्ही बच्चों में से कोई कर्नल, कोई जनरल बनेगा और कोई बॉर्डर पर देश की रक्षा कर रहा होगा

शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि आमतौर पर सपनों को अमल में लाने में सरकारी सिस्टम में बहुत समय लगता है, लेकिन दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी के निर्देश व मार्गदर्शन में हम तेजी से काम कर रहे हैं। दिल्ली सरकार द्वारा पिछले साल शुरू किया गया शहीद भगत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी स्कूल इसका उदहारण है| उन्होंने कहा कि यहां मौजूद सभी बच्चों में देशभक्ति का जज्बा कूट-कूटकर भरा है। इन्ही बच्चों में से आने वाला समय में कोई कर्नल, कोई जनरल बनेगा, कोई बॉर्डर पर खड़ा होकर दुश्मन को रोक रहा होगा और देश की रक्षा कर रहा होगा। 

उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि, देश आपको बहुत उम्मीद से देख रहा है। देश की बदौलत आपको इतना शानदार हॉस्टल, कैंपस, शिक्षा, तैयारी दे रहा है। तो आपका फर्ज भी है कि कड़ी मेहनत करते हुए इस देश की सेवा करें और पूरे देश की गौरवान्वित करें| 

छात्रों ने क्या कहा?

शिक्षा मंत्री के साथ साझा करते हुए छात्रों  ने कहा कि स्कूल में मिल रही सुविधाओं से उनके अन्दर ऑफिसर्स जैसी क्वालिटी विकसित हो रही है| ये सभी सुविधाएँ कैडेट से सैन्य अफसर बनने के सफ़र में उनके लिए काफी मददगार साबित होंगी| आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी स्कूल के पहले बैच में पढ़ रहे बच्चों में गजब का आत्मविश्वास दिखा| शिक्षा मंत्री के पूछने पर सभी ने एक स्वर में कहा कि वे सभी सेना में भर्ती होकर भारत माँ की सेवा करना चाहते है| 

14 एकड़ में फैले स्कूल कैंपस में आवासीय सुविधाओं के साथ-साथ छात्रों को सशस्त्र बलों के लिए मिलती है मुफ्त ट्रेनिंग

यह स्कूल पूरी तरह से निःशुल्क है। स्कूल में छात्रों  के लिए आवासीय सुविधा भी मौजूद है। स्कूल में बच्चों में ऑफिसर विकसित की जाती है और एनडीए समेत दूसरी आर्म्ड सर्विसेस के लिए बच्चों को तैयार किया जाता है| आर्म्ड फोर्सेज में करियर को देश के सबसे सम्मानित और प्रतिष्ठित जॉब्स में से एक माना जाता है। ऐसे विद्यार्थी जो एक्साइटमेंट, एडवेन्चर और चैलेन्जेस भरा करियर विकल्प चुनना चाहते हैं उन्हें अपने प्रोफेशनल एक्सपेक्टेशन को पूरा करने के लिए आर्म्ड फोर्सेज से बेहतर कोई और विकल्प नहीं है। ये छात्रों को इंडियन आर्म्ड फ़ोर्स में करियर बनाकर देश की सेवा करने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करता है।

बता दे कि वर्तमान में शहीद भगत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी स्कूल में कक्षा 10वीं में 80 बच्चे व कक्षा 12वीं में 77 बच्चे एनरोल है| साथ ही सत्र 2023-24 में कक्षा 9वीं के लिए दाख़िला प्रक्रिया जारी है|

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला