क्या बिगबॉस ओटीटी 3 पर लगेगा बैन, अरमान कृतिका को बड़ा झटका।

क्या बिग बॉस ओटीटी 3 पर लगेगा बैन? मनीषा कायंदे ने अरमान मालिक को बताया अश्लील।
जियो सिनेमा पर ‘बिग बॉस ओटीटी’ सीजन 3 शो 24 घंटे के लिए लाइव है और इस बार बड़े महान कंटेस्टेंट ने बिगबॉस में दस्तक दी है। लेकिन आपको बता दें कि अरमान मलिक-कृतिका मलिक सबसे चर्चित कपल हैं। पिछले दिनों उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ जिसके बाद उनका खूब मज़ाक बन रहा है । बता दे कि अब शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ को बैन करने की मांग उठाई है। शिवसेना की विधान परिषद सदस्य मनीषा कायंदे ने सोमवार को रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का प्रसारण बंद करने की मांग की है मनीषा कायंदे ने दावा किया कि शो के हालिया एपिसोड में अश्लीलता भरी हुई है। शिवसेना नेता ने एक नोट जारी किया है जिसमें ‘बिग बॉस ओटीटी’ को बैन करने की बात कही गई है। कायंदे ने कहा कि 18 जुलाई को प्रसारित एपिसोड में बिग बॉस के बेडरूम में एक कंटेस्टेंट अरमान मलिक को कृतिका मलिक के साथ अंतरंग पलों में दिखाया गया था। मनीषा कायंदे ने कहा, ‘इस जोड़े ने मानवीय संबंधों और सामाजिक मानदंडों की सभी सीमाओं को लांघ दिया. यहां तक कि बच्चे भी यह शो देखते हैं और इसका उन पर असर पड़ता है। बिग बॉस अब एक पारिवारिक शो नहीं रह गया है. अरमान मलिक और कृतिका मलिक ने सारी हदें पार कर दीं। मनीषा कायंदे ने कहा शो के निर्माताओं एवं इसे प्रसारित करने वाली कंपनी के सीईओ के खिलाफ साइबर अपराध कानूनों के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए। बता दें, अरमान मलिक और कृतिका मलिक पति-पत्नी हैं और ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में बतौर कंटेस्टेंट गए थे। क्या बिगबॉस ओटीटी 3 पर लगेगा बैन, अरमान कृतिका को बड़ा झटका।

admin

Related Posts

दिल्ली में सजी शायरी की महफ़िल, ऑल इंडिया मुशायरे के साथ असर देहलवी की किताब ‘आग़ाज़’ का हुआ भव्य विमोचन

  नई दिल्ली, 1 अगस्त 2026। राजधानी दिल्ली की अदबी फिज़ाओं में शुक्रवार की शाम शायरी, ग़ज़लों और साहित्य के नाम रही। जनता की खोज मीडिया ग्रुप, फनकार कल्चर ग्रुप…

यमुना किनारे बनेगा ‘ऑक्सीजन बैंक’, नोएडा लोकमंच लगाएगा पांच लाख पौधे

नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और यमुना नदी के प्राकृतिक स्वरूप को बचाने की दिशा में नोएडा लोकमंच ने एक बड़ी पहल की तैयारी शुरू कर दी है। संस्था ने यमुना किनारे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

  • By admin
  • August 13, 2026
  • 12 views
3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

  • By admin
  • August 13, 2026
  • 36 views
फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

  • By admin
  • August 11, 2026
  • 14 views
पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

  • By admin
  • August 9, 2026
  • 22 views
फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

  • By admin
  • August 9, 2026
  • 43 views
नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

  • By admin
  • August 9, 2026
  • 25 views
श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां