रामलीला का मंचन नोएडा स्टेडियम में 03 से 12 अक्टूबर तक आयोजन किया जायेगा।

EROS TIMES: श्री सनातन धर्म रामलीला समिति, नोएडा द्वारा प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए समिति के सदस्यों ने बताया कि पिछले 39 वर्षो से निरंतर नोएडा शहर में प्राधिकरण एवं प्रशासन की सहयोग से रामलीला मंचन एवं विजयादशमी महोत्सव का आयोजन रामलीला ग्राउंड, नोएडा स्टेडियम सैक्टर 21ए नोएडा में करते आ रहे है।

रामलीला का मंचन इस वर्ष दिनांक 03.10.2024 से 12.10.2024 तक आयोजन किया जायेगा। जिसमें शहर के सभी गणमान्य नागरिक आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते है इसलिये आयोजन को सफलता प्रदान होती है। इस वर्ष 39 वर्ष के प्रयास करते हुए दिल्ली एवं मुंबई के प्रसिद्ध टीवी व फिल्मी कलाकारों द्वारा रामलीला मंचन किया जायेगा। जिसमें दशहरा 12.10.2024 को रावण, कुंभकरण, मेघनाथ के पुतलों का दहन होगा और अगले दिन दिनांक 13.10.2024 को भरत मिलाप के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं डांडिया के साथ इस वर्ष लीला का विश्राम होगा। रामलीला मंचन का शुभ आरंभ दिनांक 03.10.2024 को सायं 07 बजे गणेश पूजन के साथ प्रारंभ होगा। जिसमें संस्था के मुख्य संरक्षक डा. महेश शर्मा गौतमबुद्धनगर सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार,  पंकज सिंह माननीय विधायक नोएडा, श्रीमती विमला बाथम पूर्व अध्यक्ष महिला अयोग उ.प्र., कैप्टन विकास गुप्ता, अध्यक्ष उ.प्र. कृषि अनुसंधान परिषद,  पी.के. अग्रवाल स्वागत अध्यक्ष   पीयूष द्विवेदी, कार्यक्रम संयोजक  मधुसूदन दादू , डा. वी.एस. चौहान, सीएमडी प्रकाश हॉस्पिटल उपस्थित रहेगे।

भव्य राम बारात बैड बाजे, रथ, ढोल नगाड़े एवं सुंदर झांकियों के साथ दिनांक 06.10.2024 को  सनातन धर्म मंदिर सैक्टर 19, नोएडा से दोपहर 03ः00 बजे प्रारंभ होकर नोएडा के विभिन्न सैक्टर होते हुए रामलीला मैदान, सैक्टर 21ए रात्रि 08ः00 बजे भगवान श्रीराम की बारत पहुंचेगी। मंच की सुंदरता एवं भव्यता पूर्व से भी इस बार और अच्छी से दर्शायी गई जिसमें 3डी एफेक्ट दिया गया है। जिसको देखते ही बनती है। सुंदर एवं प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भव्य एवं अलौकिक मंचन किया जायेगा। मंच एवं पूरे ग्राउंड पर बहुत ही सुंदर लाइट की व्यवस्था एवं आने वाले सभी भक्तों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के द्वारा बुराई का अंत अच्छाई के विजय का पर्व दिनांक 12.10.2024 को विजयादशमी जिसमें रावण, कुंभकरण, मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जायेगा। इस बार के पुतले जो बहुत ही दहन के समय बहुत ही आकर्षित करेंगे इनका साइज रावण 100 फीट, कुंभकरण 90 फीट, मेघनाथ 80 फीट है। रंग बिरंगे अंदाज में पगड़ी पहने बिजली की लाइट से जगमगाते हुए तथा सुंदर आतिषबाजी के साथ दहन किया जायेगा।

प्रशासन द्वारा सभी अनुमतियां प्राप्त कर ली गयी है। मंच की सजावट जो इस बार बहुत ही सुंदर बनायी गई है जिसमें डबल मंच पर रामलीला का मंचन होगा जो एक बहुत ही महल के रूप में दिखाया गया है जिसमें जंगल पहाड़ एवं किला का कार्य पूर्ण किया जा रहा है सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षाकर्मी, स्वयं सेवक, संस्था के सदस्य/ पदाधिकारी सभी व्यवस्थाओं को देखेंगें। पूरे आयोजन के दौरान खाने- पीने का फूड स्टाल, झूला, सर्कस, फायर क्रैकर शो का भी आयोजन किया जायेगा। रामलीला मंचन देखने के लिए प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग स्टेडियम में आते हैं और विजय दशमी (दशहरा) के दिन वीआईपी अतिथियों, अधिकारी, प्रमुख व्यक्ति सहित समारोह में लाखों की संख्या में नागरिक शामिल होंगे।

प्रेस वार्ता के दौरान संस्था के चेयरमैन डा. टी. एन. गोविल, अध्यक्ष टी. एन. चैरसिया, महासचिव संजय बाली, कार्यकारी अध्यक्ष सुशील भारद्वाज, कोषाध्यक्ष अल्पेश गर्ग, रमेश कुमार, एस.के.एस. राणा, अनुज गुप्ता, राजीव गर्ग, वीरेश तिवारी, एस.के. सिंहल, डी.के. मित्तल, सुधीर पोरवाल, अतुल मित्तल, बी.के. मित्तल, एस.पी. जैन, सौरभ अग्रवाल, प्रमोद शर्मा, अमिताभ गुप्ता, राजेष सिंह, सत्यनारायण गोयल, पंकज जिंदल, मित्रा शर्मा, विपिन बंसल, अनिल गुप्ता, विनय शर्मा, सौरभ गोविल, महेन्द्र कटारिया, राजीव अजमानी, केशव गंगल, अतुल वर्मा, तरुण राज, जतिन, रोहित श्रीवास्तव, पवनदीप सिंह, सुंदर सिंह राणा, एन. के अग्रवाल, पुनीत शुक्ला, प्रमोद रंगा, चन्द्रपाल सिंह, श्रेया चतुर्वेदी, विनोद शर्मा, सुनील कुमार आदि काफी संख्या में समिति के सदस्य उपस्थित रहें।

  • admin

    Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 10 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस