ग्राम प्रधान का पुत्र और रिश्तेदार की चाकू मारकर हत्या

गाजीपुर मोहम्मदाबाद कोतवाली अंतर्गत बढ़ई पुर ग्राम सभा में बीती रात दो किशोरों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई ।

Eros Times: हत्या उस वक्त की गई है जब वह अपने घर से लगभग 200 मीटर दूर शौच करने के लिए गए हुए थे इसी दौरान किसी ने दोनों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन करने में जुट गए ।

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला बढ़ई पुर ग्राम सभा का है जहां पर ग्राम प्रधान का पुत्र अपने रिश्तेदारी में आए हुए एक युवक के साथ गांव से ही कुछ दूर पर शौच करने के लिए गया हुआ था की तभी पहले से घात लगाए कुछ युवकों ने इसी दरमियान पहले ग्राम प्रधान के पुत्र पर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया और उसके बाद रिश्तेदारी में आए हुए युवक को भी चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी ।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मीडिया को बताया कि घटना करीब रात्रि 12:00 बजे का है मोहम्मदाबाद कोतवाली के बढ़ईपुर ग्राम सभा में 2 लोगों की हत्या करने का मामला सामने आया है ।

उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान का पुत्र और उनका रिश्तेदार दोनों की उम्र लगभग 15 से 16 साल के बीच में थी जिन की चाकू मारकर हत्या कर दिया गया है । इस मामले में ग्राम प्रधान के द्वारा तहरीर दिया गया है जिसमें गांव के ही एक युवक को नामजद करते हुए दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा की तहरीर दी गई है ।

इसको लेकर पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है साथ ही परिजन अभी पूरी तरह से गम में है उनसे भी आगे पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी ।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    नोएडा। आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा परंपरा में भगवान धन्वंतरि का विशेष स्थान है। उन्हें आरोग्य, स्वास्थ्य और चिकित्सा का देवता माना जाता है। इसी परंपरा और चिकित्सा जगत के प्रति…

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    नोएडा। दीपावली के पावन पर्व पर आपसी भाईचारे, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देते हुए पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में दीपावली मिलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 3 views

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 5 views
    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज