कच्छा बनियान गिरोह के अपराधी रितेश उर्फ निरहू खरवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार

Eros Times: गाजीपुर में स्वाट टीम व थाना दुल्लहपुर पुलिस की संयुक्त टीम की शुक्रवार रात बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने कच्छा बनियान गिरोह के एक अपराधी रितेश उर्फ निरहू खरवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से रितेश जख्मी हो गया। उसके पास से 01 तमंचा 315 बोर बरामद किया गया है। बता दें कि 2 दिन पूर्व गाजीपुर पुलिस में कच्छा बनियान गिरोह के 13 सदस्यों को गिरफ्तार किया था। इस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश की जा रही थी।

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि कच्छा बनियान गिरोह का वांछित अभियुक्त रितेश उर्फ निरहू खरवार शंकरपुर ग्राम के आस पास किसी घटना को कारित करने के लिए घूम रहा है। इसी सूचना पर शंकरपुर क्षेत्र से आने जाने वाले रास्ते व नहर व सड़क आदि स्थानो पर घेराबंदी की। थानाध्यक्ष दुल्लहपुर व स्वाट टीम ग्राम रामपुर पतारी मोड़ नहर तिराहा के पास चेकिंग कर रही थी।

बदमाश ने पहले फायरिंग की, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में लगी गोली

तभी एक व्यक्ति शंकरपुर नहरमार्ग होते हुए संदिग्ध तरीके से आता हुआ दिखाई दिया। जिसे रोकने का प्रयास किया गया तो चेकिंग कर रही पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर करते हुए वह खेतों की तरफ भागा। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो बदमाश को गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार हेतु स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। गिरफ्तार रितेश उर्फ निरहू खरवार जिला रोहतास बिहार का रहने वाला है। जिसमे पास से तमंचा और चोरी के गहने बरामद हुए हैं।

  • admin

    Related Posts

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में रविवार को गौवंश अखाड़ा द्वारा आयोजित “स्प्रिचुअल कॉन्क्लेव – आध्यात्मिक भारत-2047” में देशभर से आए संतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नीति-निर्माताओं और…

    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    नई दिल्ली। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी और यूके संसद जैसे प्रतिष्ठित वैश्विक मंचों पर भारतीय दर्शन, वेदांत और उपनिषदों की शिक्षाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के बाद प्रसिद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 21 views
    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 8 views
    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 30 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 12 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 13 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम