उत्तर प्रदेश की पहली AI-Powered, उन्नत अत्याधुनिक कैथ लैब फोर्टिस नोएडा में हुई लॉन्च

Eros Times: नोएडा: फोर्टिस हॉस्पिटल नोएडा ने हाल ही में उत्तर प्रदेश की पहली आर्टिफिशल इंटेलिजेंस-पावर्ड कैथ लैब शुरू की है, जो हार्ट, न्यूरोलॉजी और वैस्‍कुलर प्रक्रियाओं में उन्नत और जटिल उपचार के लिए डिजाइन की गई अत्याधुनिक सुविधा है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए नोएडा प्राधिकरण के सीईओ श्री लोकेश एम ने कैथ लैब का उद्घाटन किया। समारोह में फोर्टिस हॉस्पिटल नोएडा के जोनल डायरेक्टर मोहित सिंह भी उपस्थित थे।

यह एडवांस्‍ड कैथ लैब जीई इनोवा™️ आईजीएस 5 के एआई वर्शन से लैस है, जो विशेष रूप से हृदय संबंधी बीमारियों के लिए उच्च कुशलता-आधारित इंटरवेंशनल प्रक्रियाओं को सुविधाजनक बनाने के लिए उच्च-स्तरीय टैक्‍नोलॉजीज को एकीकृत करती है। हाई-रिजॉलूशन, 3डी एआई-आधारित टैक्‍नोलॉजी जटिल एंजियोप्लास्टी, टीएवीआर, मित्र क्लिप जैसी संरचनात्मक हृदय प्रक्रियाओं और स्ट्रोक के लिए महत्वपूर्ण न्यूरो उपचार के साथ-साथ अन्य इमरर्जेंसी वैस्‍कुलर प्रक्रियाओं को सपोर्ट करने में दक्ष है। इस कैथ लैब के एडवांस्‍ड फीचर्स से प्रक्रिया के समय को कम करने, सुरक्षा बढ़ाने और रोगियों के लिए बेहतर क्‍लीनिकल परिणाम मिलने की उम्मीद है।

एआई-पावर्ड कैथ लैब के लॉन्‍च पर नोएड प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने कहा, ‘‘मैं फोर्टिस नोएडा को उत्तर प्रदेश का पहला एआई-पावर्ड कैथ लैब लॉन्च करने के लिए बधाई देता हूं, जो सटीक जांच करने में सक्षम होगा और उत्तर प्रदेश तथा आसपास के शहरों के मरीजों को त्वरित चिकित्सा उपचार की सुविधा मुहैया कराएगी।

रोगी प्रोफाइल की बढ़ती जटिलता और रोग पैटर्न में बदलाव के साथ, एआई आधारित टैक्‍नोलॉजी रोगियों को व्यक्तिगत देखभाल और कुशलता-आधारित दवा प्रदान करके चिकित्‍सकों को सशक्त बनाएगी। यह एक ऐसे भविष्य की ओर कदम है जहां टैक्‍नोलॉजी और स्वास्थ्य सेवा मरीजों के लिए बेहतर परिणाम प्रदान करने के हेतु एकजुट होंगी।’’  
फोर्टिस हॉस्पिटल नोएड के जोनल डायरेक्‍टर, डॉ. मोहित सिंह ने कहा, ‘‘गैर-संचारी रोग (एनसीडी) प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक हैं। विडंबना यह है कि एनसीडी से होने वाली अधिकांश असामयिक मौतें रोकी जा सकती हैं और आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) टैक्‍नोलॉजीज में इस क्षेत्र में व्‍यापक बदलाव लाने की क्षमता है।

क्‍लीनिकल निर्णयों को सपोर्ट करने के लिए डेटा और आर्टिफिशल इंटेलिजेंस का उपयोग करने से रोगियों की देखभाल और दक्षता में सुधार लाने की काफी संभावनाएं हैं। आर्टिफिशल इंटेलिजेंस का उपयोग करते हुए चिकित्‍सक रोगी के पहले के डेटा के आधार पर विभिन्न हस्तक्षेपों के परिणामों का अनुमान लगाने के लिए अत्याधुनिक मशीन लर्निंग एल्गोरिदम का उपयोग कर सकते हैं, जो रोगी के लिए सर्वोत्तम चिकित्सा प्रक्रिया के बारे में सटीक चिकित्सा उपचार में सहायता करेगी। फोर्टिस में हम रोगी परिणामों में लगातार सुधार करने के लिए स्वास्थ्य-आधारित तकनीकी प्रगति को अपनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

  • admin

    Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 4 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’