इनफर्ट‍िल‍िटी की वजह बन सकती है लैपटॉप को गोद में लेकर काम करने की आदत -डॉ. चंचल शर्मा

Eros Times: हमने अपने आसपास कई ऐसे लोगों को मेट्रों में या अन्य पब्लिक स्पेस में देखा होगा जिन्हें गोद में लैपटॉप लेकर काम करने की आदत होती है। वहीं, कोविड के बाद ज्यादातर लोगों को घर से काम करने की आदत हो गई है, जिससे गोद में लैपटॉप लेकर काम करना उनकी आदत बन गई है। इसके कारण लोगों में पीठ और कंधे का दर्द और रीढ़ की हड्डी की समस्याएं अधिक देखी गई। आशा आयुर्वेदा की फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट डॉ. चंचल शर्मा का कहना है कि क्या आपको भी लैपटॉप को गोद में लेकर काम करने की आदत है? अगर हां, तो अभी इस आदत को आज ही छोड़ दें, क्योंकि यह आदत आपके लिए बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। लेकिन क्या यह आदत आपके शरीर के लिए सुरक्षित है? 

डॉ. चंचल शर्मा का कहना है कि एक रिपोर्ट का माने तो गोद में लैपटॉप रखकर काम करने की आदत पुरुषों निसंतानता की समस्या पैदा कर सकती है। लैपटॉप को गोद में रखकर काम करने की आदत पुरुषों में निसंतानता की समस्या पैदा कर सकती है। इसका असर पुरुषों के प्रजनन अंगों पर पड़ता है, जिससे उनके शुक्राणुओं की संख्या प्रभावित होती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, पुरुषों की शारीरिक संरचना के कारण महिलाओं की तुलना में उन्हें लैपटॉप की गर्मी से ज्यादा नुकसान होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि महिलाओं में गर्भाशय शरीर के अंदर होता है, जबकि पुरुषों में अंडकोष शरीर के बाहरी हिस्से में होता है। इस वजह से हीट रेडिएशन का सीधा असर पुरुषों के अंगों पर पड़ता है। इस वजह से हीट रेडिएशन का सीधा असर पुरुषों के अंगों पर पड़ता है।

डॉ. चंचल शर्मा बताती है कि लैपटॉप गोद में रखकर काम करना आपके लिए कई तरीके से नुकसानदायक होता है। जैसे की लंबे समय तक गोद में लैपटॉप रखकर काम करने से पैरों की त्वचा का रंग खराब हो जाता है और इससे स्किन कैंसर का खतरा भी रहता है। 
टोस्टेड स्किन सिंड्रोम की समस्या में अपनी गोद में लैपटॉप रखकर काम करने से जो लैपटॉप से निकलने वाली गर्मी से आपकी जांघों का ऊपरी हिस्सा थोड़ा गर्म हो जाता है। जिसके कारण त्वचा का रंग खराब होने, खुजली और जलन होने लगती है। 

ओवरहीटिंग का पुरुष प्रजनन क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। तापमान बनाए रखने के लिए अंडकोष बहार स्थित है और यह अंतर शुक्राणु उत्पादन के लिए आवश्यक है। लेकिन लंबे समय तक गर्मी के संपर्क में रहने पर अंडकोष का तापमान बढ़ जाता है, जिससे शुक्राणु उत्पादन और शुक्राणु की गुणवत्ता में कमी आती है। इसके अलावा शुक्राणुओं की संख्या और गुणवत्ता बाकियों की तुलना में काफी कम होती हैं। और लंबे समय तक लैपटॉप के इस्तेमाल से पुरुष हार्मोन के उत्पादन में कमी आ सकती है, जो निसंतानता की समस्या में पैदा कर सकता है।

डॉ. चंचल शर्मा कहती है कि पुरुष निसंतानता से बचने के लिए आपको कुछ टिप्स को अजमाना हैं कि सबसे पहले तो आप अपने लैपटॉप को लंबे समय तक अपनी गोद में रखकर इस्तेमाल करने से बचें। दूसरा कि आप अपने लैपटॉप को अपनी गोद में रखने के बजाय किसी सख्त सतह जैसे डेस्क या टेबल पर रखें। और आखिर में अपने अंडकोषों को ठंडा करने के लिए लैपटॉप के उपयोग से नियमित ब्रेक लें। इसके अलावा आप आयुर्वेदिक दवाइयों और पंचकर्म थेरेपी का सहारा लें सकते है। इस इलाज की सबसे अच्छी बात ये है कि बिना किसी साइड इफेक्ट, बिना किसी सर्जरी के नेचुरल तरीके से कंसीव करने में मदद करता जो कई सालों से कोशिश कर रहे है। इलाज के साथ आपको डाइट, जीवनशैली और योग-व्यायाम पर भी ध्यान देने की जरूरत है जो आगे के इलाज में मदद करते हैं।

  • admin

    Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    नोएडा। नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक सेक्टर-73 स्थित ओपेरा हाउस में आयोजित की गई। बैठक में संस्था की आगामी गतिविधियों, वार्षिक कार्यक्रमों, सामाजिक सेवा कार्यों और संगठन को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस