PAK बॉर्डर पर US आर्मी ने गिराया 10,000 किलो का बम, मारे गए 36 ISIS आतंकी

वॉशिंगटन, इरोस टाइम्स: आपको बता दे की अमेरिका ने बेहद चौंकाने वाला कदम उठाते हुए आतंकियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। अफगानिस्तान में सुरंगें बनाकर छिपे करीब सात हजार आईएस आतंकियों पर गुरुवार को अमेरिका ने दुनिया का सबसे बड़ा 10 हजार किलो का नॉन-न्यूक्लियर बम GBU-43 गिरा दिया दिया। इस बम को मदर ऑफ ऑल बम भी कहा जाता है। जिस जगह हमला हुआ है, वह पाकिस्तान की सीमा से सटी जगह है। पेशावर यहां से महज 100 किलोमीटर की ही दुरी पर है। अफगान अफसरों के मुताबिक, इस हमले में 36 आतंकी मारे गए हैं। अमेरिका ने यह हमला अपने एक सैनिक की मौत का बदला लेते हुए किया है। यह सैनिक पिछले शनिवार को आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में शहीद हुआ था। बता दें कि अमेरिका ने 2001 में 9/11 हमलों के बाद अफगानिस्तान में जंग शुरू की थी। 16 साल में पहली बार उसने इतने बड़े नॉन न्यूक्लियर बम का वहां इस्तेमाल किया है।

जाने किसने गिराया बम ?

– यूएस मिलिट्री के मुताबिक, “मदर ऑफ ऑल बॉम्ब को एअरफोर्स स्पेशल ऑपरेशंस कमांड ने MC-130 एयरक्राफ्ट से ड्रॉप किया। आर्मी इस बम से हुए नुकसान का असेसमेंट कर रही है।”

कौन था किसके निशाने पर?

– अमेरिका के निशाने पर पाकिस्तान बॉर्डर के पास के इलाके में छिपे ISIS के आतंकी थे। ये आतंकी सुरंगों और गुफाओं की आड़ में रह रहे थे। यूएस सेंट्रल कमांड ने कहा कि ये ऑपरेशन अफगानिस्तान में ISIS-K के खिलाफ चल रही लड़ाई का हिस्सा था।

क्यों की यूएस ने कार्रवाई?

– अफगानिस्तान में तैनात अमेरिकी जरनल जॉन निकोलसन ने कहा कि जैसे-जैसे ISIS को नुकसान पहुंच रहा है, वो अपनी सेफ्टी बढ़ाने के लिए आईईडी, बंकर और टनल्स का इस्तेमाल कर रहा है।

आम लोगों को बचाने बरती सावधानी…!!!

– हमले के दौरान आम नागरिकों को बचाने के लिए पूरी सावधानी बरती गई है। यह बम सामान्य लड़ाकू विमान से नहीं गिराया जा सकता था। इसलिए मालवाही एमसी-130 एयरक्राफ्ट से गिराया गया। अमेरिकी सेना के कमांडर जनरल जॉन निकलसन ने बताया कि नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

जाने कहां गिराया गया बम?

– पेंटागन ने बताया कि अफगानिस्तान की नानागढ़ प्रोविन्स के अचिन डिस्ट्रिक्ट में ISIS खुरासान टनल कॉम्प्लेक्स पर ये बम गिराया गया। यहां से महज एक घंटे की दूरी पर पाकिस्तान बॉर्डर है। यहां पर करीब 95 हजार पश्तून कबायली भी रहते हैं। पाकिस्तानी सीमा से सटा पूर्वी अफगानिस्तान का यह जिला अफीम का सबसे बड़ा उत्पादक है। ओसामा बिन लादेन के अल कायदा के आतंकियों ने भी इसी प्रांत में स्थित तोरा-बोरा की गुफाओं में ठिकाना बनाया था।

-यूएस मीडिया के मुताबिक, “अफगानिस्तान में गुरुवार शाम 7 बजे GBU-43 बम गिराया गया। ये जीपीएस गाइडेड बम था।”

– बम का वजन 21,600 पाउंड यानी करीब 10,000 किलोग्राम है। यूएस ने अफगानिस्तान में जो बम गिराया, वह सीरिया में बरसाए जा रहे अमेरिकी बमों से 21 गुना ज्यादा वजनी है।

क्या है इस बम खासियत ?

– अगर न्यूक्लियर बमों को छोड़ दें तो ये दुनिया में मौजूद सबसे पावरफुल ट्रेडिशनल बम है।
– इसका वजन 10 हजार किलोग्राम के करीब होता है। कुल 8,164 एक्सप्लोसिव भरा होता है।
– टीएनटी एक्सप्लोसिव (Trinitrotoluene) से तुलना करें तो ये उससे 11 गुना ज्यादा ताकतवर होता है। करीब डेढ़ किमी के दायरे में आने वाली सभी चीजों को तबाह कर देता है।

– पेंटागन के स्पोक्सपर्सन एडम स्टंप के मुताबिक, “बम को मैसिव ऑर्डिनेंस एयर ब्लास्ट बॉम्ब (MOAB) नाम से जाना जाता है। इसका निकनेम मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स है।”

यूएस ने कब शुरू की थी अफगानिस्तान में जंग की शुरुआत?

अमेरिका ने वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर तालिबान के 9/11 आतंकी हमले के बाद अफगानिस्तान पर हमला किया था। 2014 में बराक ओबामा ने जंग खत्म करने का एलान किया। लेकिन यूएस ने वहां अपनी एक टुकड़ी रखी है। अब आईएसआईएस वहां जड़ें जमा रहा है। इस वजह से अमेरिका ने अफगानिस्तान में अपना मिशन दोबारा तेज किया है।

  • Related Posts

    महिला की आजादी से क्यों डरता है समाज? सिमोन द बोउवार के विचार आज भी प्रासंगिक

    पिंजरे में कैद पंछी का गीत: भारत में महिला सुरक्षा का भ्रम लेखिका: देवांशी मंटा और वंशिका सिंह “महिला को पुरुष के संदर्भ में परिभाषित किया जाता है, जबकि पुरुष…

    नोएडा में सपा और कांग्रेस नेताओं को होटल में हाउस अरेस्ट करने का आरोप, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

    नोएडा। लोकतांत्रिक अधिकारों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और जनहित के मुद्दों को लेकर नोएडा में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस से जुड़े नेताओं ने नोएडा पुलिस पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला