पुलिस मुठभेड़ में पच्चीस हजार का इनामी रवि गिरफ्तार सोनू फरार

EROS TIMES: गाज़ीपुर निकाय चुनाव को देखते हुए गाजीपुर पुलिस प्रत्येक बिंदुओं पर बदमाशों की धरपकड़ और कार्यवाही की रूप में दिखाई दे रही है खबर है कि स्वाट टीम व थाना भावंरकोल पुलिस की सयुक्त टीम द्वारा एक शातिर तथा पच्चीस हजार का गैंगस्टर इनामिया वाँछित अपराधी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, कब्जे से 1 देशी तंमचा व 5 खोखा कारतूस एक मोटर साइकिल बरामद। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह गाजीपुर द्वारा जनपद में अपराध व अपराधियों के विरूध्द चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मु0बाद के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक भांवरकोल व स्वाट टीम द्वारा पातालगंगा चट्टी पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहन की संयुक्त चेकिंग की जा रही थी कि जरिए मुखबिर खास सूचना मिली की दो बदमाश पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की तरफ से आ रहे हैं

और पातालगंगा पर किसी व्यापारी को लूटने वाले हैं मुखबिर खास की सूचना पर विश्वास करके सघनता से चेकिंग की जा रही थी तभी मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश आते दिखाई दिए संयुक्त पुलिस टीम द्वारा गाड़ी को रोकने का प्रयास किया गया तो उक्त बदमाशों द्वारा जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायर करते हुए भावरकोल की तरफ भागने का प्रयास किए उक्त बदमाशों का पीछा किया गया तो मिर्जाबाद बाजार में मौजूद थाना स्थानीय की द्वितीय मोबाइल टीम द्वारा तेतरिया मोड पर उक्त बदमाशों की घेराबंदी की गई जिससे उक्त बदमाश माचा रोड की तरफ गाड़ी मोड़ कर भागने लगे कि कुछ ही दूर पर आगे नहर पट्टी पर गाड़ी फिसल गई और दोनों बदमाश अपने को घिरता देख पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग करने लगे पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गई जिससे एक बदमाश गोली से घायल हो गया तथा दूसरा बदमाश मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया घायल बदमाश को दवा इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया गया ।

घायल बदमाश के पास से एक अदद तमंचा .315 बोर व 05 अदद खोखा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ तथा मौके से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बिना नंबर की मिली। दोनों बदमाशों पर पूर्व से ही गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत थाना भांवरकोल से 25- 25 हज़ार रुपये का इनाम घोषित है।

पकड़े गए बदमाशों की पहचान और रवि बिंद पुत्र सिंहासन बिंद निवासी चकिया गाजीपुर और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार अभियुक्त सोनू बिंद पुत्र नंदू बिंद निवासी सकरा थाना कोतवाली बताया गया यह दोनों पुलिस को चकमा देते हुए बहुत दिनों से अपराध को अंजाम दे रहे थे। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई है।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित