धर्म परिवर्तन करा रहे पांच हुए गिरफ्तार

EROS TIMES: कासिमाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के कोडरा और बारा पुर गांव से अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की शिकायत पर पुलिस ने ईसाई धर्म प्रचार कर लोगों को धर्मांतरण करा रहे 5 लोगों को गिरफ्तार करने में सफल रही। पुलिस के छापेमारी के दौरान गिरफ्तारी में भारी मात्रा में ईसाई धर्म के प्रचार प्रसार के साथ साहित्य काफी मात्रा में मिली है। पुलिस की छापेमारी में क्षेत्र के कई गांव की महिलाएं और पुरुषों की संख्या में अस्थाई चर्च में मौजूद थे। पुलिस की इस कार्रवाई से ग्रामीण क्षेत्र हड़कंप मच गया है ।अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के ब्लॉक प्रभारी भूपेंद्र सिंह अपने जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह सहित अन्य साथियों के साथ कासिमाबाद चौक पर अपनी संगठन से संबंधित बातचीत कर रहे थे इसी बीच सूचना मिली की कोतवाली थाना क्षेत्र के दो गांव जो कोडरा और बारापुर गांव में अस्थाई चर्चों में सैकड़ों की संख्या में दलित समाज के साथ अन्य जातियों के लोग प्रार्थना सभा में भाग ले रहे हैं तथा ईसाई धर्म स्वीकार करेंगे। सूचना के बाद क्षत्रिय महासभा ने कासिमाबाद तहसील के नवागत एसडीएम अश्वनी पांडे से मिला और घटना की जानकारी दी। एसडीएम के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद बलराम जिले के उच्चाधिकारियों को सूचना देकर भारी पुलिस बल की मांग किया। इसके बाद नोनहरा मरदह कासिमाबाद प्रभारी के साथ भारी पुलिस बल सबसे पहले कोडरा स्थित अस्थाई चर्च में छापा छापेमारी की।इस दौरान चर्च में सैकड़ों महिलाएं मौजूद थी।उसमे तमिल नाडु प्रदेश के कोयंबटूर निवासी कीरू बेंद्रन पुत्र रवि चंद्रन लोगों को बता रहा था कि हिंदू धर्म में आप लोग सुरक्षित नहीं हैं हमारे ईसाई मशीनरी से जुड़कर स्वीकार कर लेने पर प्रत्येक व्यक्ति को 50-50 हजार रूपए ईसाई मशीनरी देगी। जिनके परिजन जो बीमार हैं बिना दवा के ठीक हो जाएंगे, संतानहिनो को संतान पैदा हो जायेगा। पुलिस वहां से तिरु वेंद्रन को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में ईसाई धर्म का प्रचार प्रसार की सामग्री के साथ साहित्य बाई बिल बरामद किया। उसके बाद किरू वेंदर्न के बताने पर थाना क्षेत्र के बारा पुर गांव में पुलिस ने छापा मारकर वहां के प्रचार प्रसार कर रहे त्रिभुवन कुमार पुत्र पूर्णमासी राम निवासी शकरपुर कला गंगोली और संजय कुमार पुत्र सूचित राम निवासी दुर्घुसी थाना मरदह जो सामने बैठी हुई महिलाओं को संबोधित करते हुए पाए गए। रमेश मसीह और त्रिभुवन अपने साथ लाए हुए बाइबिल की किताबे बाट रहे थे तथा एल मंजू पत्नी त्रिवेंदन के साथ साहित्य बाट रहे थे। वह पर लोगों को बताया जा रहा था की ईसाई बन जाने पर पढ़े लिखे लोगों को नौकरी मिलेगी।घर के लोंगो का स्वस्थ ठीक हो जाएगा। सभी लोगों ने बताया कि जब से हम लोगों ईसाई धर्म स्वीकार किए हैं पूरा परिवार सहित सुखी है यह सब करते हुए सभी उपरोक्त लोगों को पुलिस थाने लाई और संबंधित धाराओं में पंजीकृत कर मुकदमा के साथ कार्रवाई करने में लगी थी।इस दौरान क्षत्रिय महासभा जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में शुक्रवार और रविवार को ईसाई धर्म की आड़ में धर्मांतरण किया जा रहा जिसको प्रशासन से अवगत कराया ।जिस पर पुलिस ने करवाई की हैं।इस तरह की सूचना पर संगठन आगे भी मुहिम चलाता रहेगा।इस करवाई छापेमारी में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद बलराम,प्रभारी कासिमाबाद शिव प्रताप बर्मा प्रभारी  मरदाह प्रभारी राजेश मिश्र थानाध्यक्ष नोनहरा प्रमोद सिंह भरी संख्या में मौजूद थे।इस संबंध क्षेत्राधिकारी बलराम ने बताया कि धर्म परिवर्तन कराना कानून के विरुद्ध है बड़ी संख्या में धर्म परिवर्तन के सबूत पाए गए हैं सभी के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है ।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन