नोएडा के लोगों को भी डायग्नोस्टिक सर्विसेज मुहैया कराएगी TRUSTlab Diagnostics, शुरू की ‘नॉर्थ हब’ लैब

Eros Times: नोएडा- हेल्थकेयर डायग्नोस्टिक्स इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी ट्रस्टलैब डायग्नोस्टिक्स ने नोएडा क्षेत्र में अपनी अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक लैब खोली है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को उच्च-गुणवत्ता वाली, सटीक और सुलभ डायग्नोस्टिक्स सर्विसेज प्रदान करने के कंपनी के मिशन को पूरा करने की ओर यह एक और महत्वपूर्ण कदम है। ट्रस्टलैब डायग्नोस्टिक्स की 8 बड़े शहरों में मौजूदगी है और 300 से अधिक पार्टनर्स का नेटवर्क है। हेल्थकेयर में उत्कृष्टता के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता का उदाहरण नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लैबोरेटरीज (NABL) से इसे प्राप्त मान्यता है।

ट्रस्टलैब डायग्नोस्टिक्स के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक वेंकट सुमन चेरुकुरी ने ताजा विस्तार के बारे में अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, ‘मुझे बहुत खुशी है कि हम नोएडा में अपनी नॉर्थ हब लैब स्थापित कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि हम बहुत ही कम समय में नोएडा के लोगों का विश्वास हासिल कर लेंगे, जैसा कि हमने अपनी सभी अन्य लैब्स और सेंटर्स में किया है। वे अब हमारे द्वारा प्रदान की जाने वाली उच्चतम गुणवत्ता की डायग्नोस्टिक सर्विसेज की उम्मीद कर सकते हैं।’

रहेंगे कई सारे विभाग

नोएडा लैब में बायोकैमिस्ट्री, हेमेटोलॉजी, असे एंड हार्मोन्स, क्लिनिकल पैथोलॉजी आदि समेत विभागों की एक विस्तृत श्रृंखला होगी। समुदाय को बेहतर सेवा देने के लिए ट्रस्टलैब डायग्नोस्टिक्स ने आने वाले महीनों में और अधिक सेंटर स्थापित करने की योजना बनाई है, जिसका उद्देश्य एडवांस्ड और किफायती डायग्नोस्टिक सर्विसेज की पहुंच को अधिकतम करना है। नोएडा को अपनी बढ़ती, महत्वाकांक्षी आबादी के लिए जाना जाता है। यह शहर आधुनिक जीवनशैली की ओर शिफ्ट देख रहा है। 

इस बदलाव के कारण डायबिटीज, हाइपरटेंशन, मेटाबोलिक डिसऑर्डर और संबंधित बीमारियों जैसे स्वास्थ्य विकारों का प्रसार बढ़ गया है। हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स इन स्थितियों के बढ़ते मामलों का सामना कर रहे हैं। ये मामले उच्च गुणवत्ता वाली टेस्टिंग सर्विसेज की बेहद ज्यादा जरूरत को उजागर करते हैं। इसके अलावा त्वरित, सटीक और कुशल निदान की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ रही है, क्योंकि हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स अक्सर इनफॉर्म्ड ट्रीटमेंट डिसीजंस पर पहुंचने के लिए डायग्नोस्टिक टेस्ट रिजल्ट्स पर भरोसा करते हैं।

डायग्नोस्टिक्स के लिए एक भरोसेमंद और विश्वसनीय विकल्प देना है मकसद

नोएडा में कई अन्य क्षेत्रों की तरह डायग्नोस्टिक उद्योग ने लैब्स का प्रसार देखा है। हर लैब समान गुणवत्ता मानकों या प्राइसिंग स्ट्रक्चर्स को कन्फर्म किए बिना स्वतंत्र रूप से काम कर रहा है। ट्रस्टलैब डायग्नोस्टिक्स का नोएडा क्षेत्र में प्रवेश, एक भरोसेमंद और विश्वसनीय विकल्प प्रदान करके इस परिदृश्य को फिर से परिभाषित करने के लिए तैयार है। कई भारतीय शहरों में एक सिद्ध ट्रैक रिकॉर्ड के साथ ट्रस्टलैब डायग्नोस्टिक्स यह सुनिश्चित करती है कि उसकी सर्विसेज कड़े गुणवत्ता और विश्वसनीयता मानकों को पूरा करती हैं।

ट्रस्टलैब डायग्नोस्टिक्स का लक्ष्य हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स को मानव शरीर की स्पष्ट, तीव्र और व्यापक समझ प्राप्त करने के लिए सशक्त बनाना है, जिससे वे बाहरी लक्षणों के पीछे ​के विकारों की सटीक पहचान कर सकें। नोएडा निवासी अब अपनी हेल्थकेयर सर्विसेज में महत्वपूर्ण सुधार की उम्मीद कर सकते हैं। नोएडा में नॉर्थ हब लैब की ग्रैंड ओ​पनिंग के साथ ट्रस्टलैब डायग्नोस्टिक्स, ऐसे इनोवेटिव हेल्थकेयर सॉल्युशंस उपलब्ध कराकर नोएडा के लोगों की सेवा करने के लिए कमर कस रही है, जो सटीकता, गुणवत्ता और मरीज केंद्रित देखभाल पर जोर देते हैं।

ट्रस्टलैब डायग्नोस्टिक्स के बारे में

ट्रस्टलैब डायग्नोस्टिक्स एक दिग्गज डायग्नोस्टिक सर्विसेज प्रोवाइडर है। इसकी पूरे भारत में मौजूदगी है। इसे नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लैबोरेटरीज (NABL) की ओर से मान्यता प्राप्त है। ट्रस्टलैब डायग्नोस्टिक्स कई मेडिकल डिसीप्लीन्स में उच्च गुणवत्ता वाली, सटीक और सुलभ डायग्नोस्टिक सर्विसेज प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। 8 बड़े शहरों में बढ़ती उपस्थिति और 300 से अधिक पार्टनर्स के नेटवर्क के साथ, ट्रस्टलैब डायग्नोस्टिक्स, हेल्थकेयर डायग्नोस्टिक्स की दुनिया में नए मानक स्थापित कर रही है।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 26 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 136 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला