सीएचसी दादरी में हुआ मेगा मेंटल हेल्थ कैम्प का आयोजन

Eros Times: नोएडा मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील कुमार शर्मा एवं नोडल अधिकारी एनसीडी डा. पवन कुमार के निर्देशन में बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) दादरी में मेगा मेंटल हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प का शुभारंभ मनोचिकित्सक डा. तनुजा गुप्ता एवं सीएचसी दादरी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. संजीव  कुमार सारस्वत ने फीता काटकर किया। शिविर में करीब 565 मरीजों की जांच की गयी, जिसमें 42 मानसिक रोगी पाये गये। सभी को उचित परामर्श व उपचार उपलब्ध कराया गया।

जिला मानसिक स्वास्थ्य टीम की मनोचिकित्सक डा. तनुजा गुप्ता, क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट नीति सिंह, साइकेट्रिक सोशल वर्कर रजनी सूरी, कम्युनिटी नर्स शिवानी ने कैम्प में उपस्थित लोगों को विभिन्न मानसिक रोगों- सिजोफ्रेनिया के लक्षण जैसे अपने आप में बड़बड़ाना, वास्तविकता से असहमत होना, बेवजह शक करना, डिप्रेशन, एंग्जाइटी, मन का उदास रहना, नींद कम आना, नकारात्मक विचार आना, बार-बार हाथ धोना, एक ही विचार बार-बार मन में आना, गुस्सा करना एवं विशेष रूप से आत्महत्या रोकथाम के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने इन बीमारियों के लक्षण और निदान के बारे में भी बताया।साइकेट्रिक सोशल वर्कर रजनी सूरी ने बताया- मानसिक स्वास्थ्य ओपीडी का संचालन प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय के कमरा नंबर चार में किया जाता है। कोई भी व्यक्ति वहां आकर मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित परामर्श ले सकता है। बीमारी का इलाज दवा व काउंसलिंग के माध्यम से किया जाता है। कैम्प में सीएचसी दादरी के समस्त चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ का सहयोग रहा।

  • admin

    Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    नोएडा। नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक सेक्टर-73 स्थित ओपेरा हाउस में आयोजित की गई। बैठक में संस्था की आगामी गतिविधियों, वार्षिक कार्यक्रमों, सामाजिक सेवा कार्यों और संगठन को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 4 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’