परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने किया किराड़ी बस डिपो का शिलान्यास

किराड़ी में नए बस डिपो के लिए 160 करोड़ रुपये खर्च करेगी केजरीवाल सरकार
5.4 एकड़ में फैले किराड़ी बस डिपो में 140 बसें पार्क हो सकेंगी
इस बस डिपो का निर्माण-कार्य दिसंबर 2023 तक पूरा हो जाएगा
केजरीवाल के दूरदर्शी नेतृत्व में हाल ही में दिल्ली को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सार्वजनिक परिवहन वाले शीर्ष 35 शहरों में स्थान दिया गया
किराड़ी डिपो दिल्ली में बनने वाले कुल 9 आधुनिक बस डिपो में से एक है
दिल्ली सरकार दिल्ली की जनता को आधुनिक परिवहन सुविधाएं प्रदान करना चाहती है
जनता को इस डिपो के निर्माण से होने वाले फायदे को देखते हुए हमने इस विश्वस्तरीय आधुनिक बस डिपो के निर्माण के लिए 160 करोड़ रुपये प्रदान करने में कोई संकोच नहीं किया
EROS TIMES: दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने आज 140 बसों की पार्किंग के लिए बन रहे किराड़ी बस डिपो का शिलान्यास किया। इस मौक़े पर किराड़ी के विधायक ऋतुराज झा भी मौजूद थेंl यह डिपो 5.4 एकड़ में फैला होगा और ईवी चार्जिंग सुविधाओं सहित सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। किराड़ी बस डिपो केजरीवाल सरकार की लगातार बढ़ती बसों की संख्या को पार्क करने के लिए पूरे शहर में 9 नए बस डिपो बनाने की योजना का हिस्सा है।
दिल्ली सरकार किराड़ी में नया बस डिपो बनाने के लिए 160 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। इस राशि में भूमि अधिग्रहण के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) को भुगतान किए गए लगभग 40 करोड़ रुपये, डिपो के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को भुगतान किए जाने वाले 40 करोड़ रुपये और डिपो विद्युतीकरण के लिए लगभग 80 करोड़ रुपये शामिल हैं।
इस कार्यक्रम में बोलते हुए परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा “2015 में, दिल्ली में 5,842 बसें थीं, जो अब 2023 में बढ़कर 7,379 बसें हो गई हैं। अरविंद केजरीवाल के दूरदर्शी नेतृत्व में  हाल ही में दिल्ली को दुनिया में सबसे अच्छे सार्वजनिक परिवहन वाले शीर्ष 35 शहरों में स्थान दिया गया था। दिल्ली में अधिकांश भूमि डीडीए के अधीन होने के कारण डिपो के लिए भूमि एक चुनौती है। यह केजरीवाल सरकार की प्रतिबद्धता है कि आने वाले समय में शहर में 10,000 से अधिक बसों को पार्क करने के लिए डिपो के लिए भूमि पार्सल का इंतज़ाम कर रही है। किराड़ी डिपो दिल्ली में बनने वाले कुल 9 आधुनिक डिपो में से एक है। दिल्ली सरकार दिल्ली की जनता को आधुनिक परिवहन सुविधाएं प्रदान करना चाहती है। जनता को इस डिपो के निर्माण से होने वाले फायदे को देखते हुए हमने इस विश्वस्तरीय आधुनिक बस डिपो के निर्माण के लिए 160 करोड़ रुपये प्रदान करने में कोई संकोच नहीं किया।
केजरीवाल सरकार जल्द ही 9 नए डिपो का निर्माण करेगी। ये डिपो पूर्वी विनोद नगर 2  नरेला दौराला  बुराड़ी सावदा घेवरा  कापसहेड़ा गदईपुर और छतरपुर में स्थित होंगे। किराड़ी में बनने वाला नया डिपो दिसंबर 2023 तक पूरा हो जायेगा।
इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाने और आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए बस डिपो बनाने के केजरीवाल सरकार के प्रयास सराहनीय हैं। दिल्ली के सरकारी बसों के बेड़े में फिलहाल बसों की कुल संख्या 7,379 है। दिल्ली सरकार का लक्ष्य 2025 तक बसों की संख्या को 10,480 करना है। इस बेड़े का 80%, यानी 8,280 बसें इलेक्ट्रिक होंगी। केजरीवाल सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रोत्साहन से सालाना 4.6 लाख टन CO2 कम उत्सर्जित होगी और हवा की गुणवत्ता में सुधार होगा।
इसके अलावा  दिल्ली में लास्ट-माइल कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली सरकार इस महीने शहर की सड़कों पर 100 नई मोहल्ला बसें शुरू करेगी। यह दिल्ली के इतिहास में पहली बार है कि छोटे आकार की इलेक्ट्रिक मोहल्ला बसें दिल्ली की सड़कों पर चलेंगी। दिल्ली सरकार की 2025 तक कुल 2,180 ऐसी बसें चलाने की योजना है। इन बसों को विशेष रूप से उन क्षेत्रों के लिए डिज़ाइन किया गया है जहां सड़क की चौड़ाई कम है या ऐसे क्षेत्र जहां 12-मीटर बसें नहीं चलाई जा सकती हैं। इस कदम से इन क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी और लोगों के लिए आवागमन में आसानी होगी
  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 26 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 21 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 136 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 61 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 250 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 104 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला