दिल्ली सरकार के स्कूलों के शिक्षकों के लिए हैप्पीनेस करिकुलम के उद्देश्यों को समझाने के लिए 5 दिवसीय ट्रेनिंग शिविर का आयोजन

शिक्षा मंत्री आतिशी ने किया दिल्ली सरकार के स्कूलों के 5000 शिक्षकों से संवाद; कहा बच्चों के परीक्षा में अच्छे मार्क्स लाने से ज़्यादा ज़रूरी है अच्छा इंसान बनना
5 दिवसीय ट्रेनिंग शिविर का आयोजन एससीईआरटी द्वारा त्यागराज स्टेडियम में किया गया आज समापन समारोह में शामिल हुईं  
शिक्षकों में हैप्पीनेस करिकुलम की समझ विकसित करने और जीवन के असल मक़सद को समझने के लिए आयोजित इस ट्रेनिंग सेशन में दिल्ली सरकार के स्कूलों के लगभग 5000 शिक्षकों ने लिया भाग
अब तक की शिक्षा प्रणाली ने बच्चो के प्रोफेशनल डेवलपमेंट पर ध्यान दिया, उन्हें एक बेहतर इंसान कैसे बनाया जाये इसे समझने में शिक्षकों को इस ट्रेनिंग से मिलेगी मदद
हैप्पीनेस करिकुलम के मक़सद को समझने का ये शिविर शिक्षकों को स्वयं और अपने क्लासरूम के बच्चों को एक अच्छा इंसान बनाने के लिए प्रेरित करेगा
EROS TIMES: दिल्ली शिक्षा क्रांति का स्तंभ होने के नाते शिक्षकों का काम बच्चों को पढ़ाने के साथ साथ उनके संपूर्ण जीवन को सही दिशा देना है ताकि वे देश व इंसानियत की सही मायने मे सेवा कर सके
हैप्पीनेस करिकुलम के साथ दिल्ली सरकार अपने स्कूली बच्चों को काबिल बनाने के साथ-साथ अच्छा इंसान भी बना रही है
इस पांच दिवसीय शिविर में दिल्ली सरकार के स्कूलों के लगभग 5000 शिक्षकों ने भाग लिया| रविवार को शिक्षा मंत्री आतिशी इसमें शामिल हुई और शिक्षकों से ट्रेनिंग के दौरान के उनके अनुभवों को जाना|
इस मौके पर शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि अब तक की शिक्षा प्रणाली में बच्चों को विभिन्न विषय पढ़ाये जाते है| शिक्षा व्यवस्था का पूरा फोकस बच्चों को एक अच्छा प्रोफेशनल बनाना होता है| लेकिन 14-15 साल की स्कूली शिक्षा और उसके बाद उच्च शिक्षा के दौरान बच्चे जो कुछ पढ़ते है उसका वास्तविक जीवन में कितना इस्तेमाल करते है? वर्तमान शिक्षा प्रणाली में उन चीजों पर ज्यादा फोकस नहीं किया गया जिनकी जरुरत हमें अपने रोजमर्रा की जिन्दगी में होती है|
उन्होंने कहा कि व्यस्क होने पर हम रोजाना अपनी जिन्दगी में कुछ चुनौतियों का सामना करते है कि परिवार में हमारे सम्बन्ध कैसे होने चाहिए अपने से छोटों और बड़ों के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए तनाव पर काबू कैसे किया जाये| लेकिन स्कूली शिक्षा के दौरान इसके विषय में कभी कोई बात नहीं की जाती है| दिल्ली के बच्चों को भविष्य में ऐसी चुनौतियों का सामना न करना पड़े और वो रोजमर्रा के जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना कर सकें इसके लिए मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी और दिल्ली शिक्षा क्रांति के जनक मनीष सिसोदिया ने हैप्पीनेस करिकुलम की शुरूआत की|
शिक्षा मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार के स्कूलों में आज से लगभग 5 साल पहले इस करिकुलम की शुरुआत हुई और मुझे ख़ुशी हो रही है कि इसे सफलता मिल रही है| हमारे शिक्षक और बच्चे अपने जीवन के असल मकसद को समझ रहे है| उन्होंने कहा कि हम गणित अंग्रेजी इतिहास सब सीख सकते है लेकिन उससे पहले ये सीखना जरुरी है कि हमें एक अच्छा इन्सान कैसे बनना है और इस दिशा में हैप्पीनेस करिकुलम के अंतर्गत आने वाले जीवन विद्या जैसे ट्रेनिंग सत्र ने हमारे शिक्षकों की बड़ी मदद की है| और इससे मिली लर्निंग के द्वारा दिल्ली सरकार के स्कूलों में हमारे शिक्षकों ने बच्चों को एक अच्छा इन्सान बनाना अपनी पहली प्राथमिकता बना ली है| इस दिशा में माइंडफ़ुलनेस-मेडीटेशन और हैप्पीनेस को समझने का ये शिविर शिक्षकों को अपने क्लासरूम के बच्चों को एक अच्छा इंसान बनाने के लिए प्रेरित कर रहा है|
  • admin

    Related Posts

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    नोएडा। सेक्टर-101 स्थित बाबा किशन सहाय मार्केट में प्रतिष्ठित टायर शोपे कंपनी के नए शोरूम का उद्घाटन एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, हरिंदर सिंह और सुनील जैन ने संयुक्त रूप से…

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    गौतम बुद्ध नगर की कायस्थ सभा ने 3 मई 2026 को कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर की ओर से नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के ऑडिटोरियम में भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 8 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 10 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 11 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 18 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 26 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव