जेवर में बनने वाले अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों की समस्याओं के निराकरण हेतु जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने अधिकारियों संग की पंचायत

EROS TIMES ग्रेटर नोएडा: जेवर में बनने वाले अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के विस्थापित किसानों की समस्याओं को लेकर अक्तूबर 2021 को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के साथ जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर व मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण अरुण वीर सिंह ने जेवर तहसील के सभागार में उनकी समस्याओं को सुना, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि “प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर्देश हैं कि किसानों की जो भी समस्याएं हैं, उन्हें बैठकर शीघ्रता से निस्तारित कराया जाए | ”

इसी कड़ी में किसानों के साथ इस बैठक का आयोजन हुआ, जिसकी पहल जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह के प्रयास से हुई | सभी उपस्थित अधिकारियों के समक्ष किसानों ने विस्तार से अपनी समस्याओं को रखा, जिनके समाधान के लिए जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने उपस्थित अधिकारियों को शीघ्रता से अग्रिम 08 दिवस में अधिकांश समस्याओं का निराकरण कराए जाने हेतु निर्देशित किया | मुख्य रूप से विस्थापन स्थल में बिजली, पानी व मुआवजा धनराशि आदि न मिल पाने के कारण किसान काफी दिन से कार्यालयों के चक्कर लगा रहे थे, जिलाधिकारी ने बिंदुवार सभी समस्याओं का निराकरण कराए जाने हेतु अधिकारियों को मौके पर ही निर्देशित किया |
किसानों की सुविधाओं के लिए अपर जिलाधिकारी (भूमि अध्याप्ति) कार्यालय के कर्मचारी व तहसील के कर्मचारी तथा विद्युत विभाग के कर्मचारी जेवर तहसील के प्रांगण में नियमित समस्याओं का समाधान होने तक, किसानों की फरियाद सुनेंगे |

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि “जेवर के किसान हमेशा इतिहास में याद रखे जाएंगे, उन्होंने दुनिया के बेहतरीन प्रोजेक्ट को जेवर में बनाए जाने के लिए अपनी जमीनें दी हैं, उनका यह कृत्य क्षेत्र में आने वाली पीढ़ियों के लिए विकास का एक ऐसा रास्ता बनाएगा, जिस पर चलकर इस क्षेत्र में खुशहाली आएगी! मेरा प्रयास होगा, कि किसानों की समस्याएं उनके साथ बैठकर निस्तारित की जाए, क्योंकि विकास का पहिया बिना किसानों के सहयोग के आगे नहीं बढ़ सकता |

इस कार्यक्रम में ओएसडी शैलेंद्र भाटिया, यमुना के जीएम केके सिंह, उप जिलाधिकारी जेवर रजनीकांत व अन्य कई अधिकारी मौजूद रहे |

इस मौके पर रन्हेरा, रोही, नगला छीतर, नगला शरीफ, दयानतपुर खेडा व किशोरपुर आदि ग्रामों के हंसराज सिंह, दरियाब सिंह, विजय सिंह, जफर आलम, शराफत खांन, संजीव गौड, कालू सिंह, धीरेन्द्र छौंकर, रोहताश सिंह, अबरार मास्टर, निजामुददीन खांन, रूकमुददीन खांन, हरविन्द्र सिंह, त्रिलोक शर्मा मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा के सेक्टर 5 स्थित हरौला गांव के रहने वाले नेम चंद ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल पेश की है, जो हर किसी के लिए प्रेरणा बन गई है।…

    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    मेदांता हॉस्पिटल ने एडवांस्ड हेल्थकेयर की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए रोबोटिक असिस्टेड सर्जरी की सुविधाओं का विस्तार किया है। अस्पताल में अब अत्याधुनिक दा विंची रोबोटिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    • By admin
    • April 24, 2026
    • 76 views
    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    • By admin
    • April 23, 2026
    • 35 views
    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 22 views
    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

    नोएडा में अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, Instagram से चला रहा थे नेटवर्क

    • By admin
    • April 9, 2026
    • 13 views
    नोएडा में अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, Instagram से चला रहा थे नेटवर्क

    आधुनिक युग में विज्ञान और परंपरा को साथ लेकर चलना होगा- हर्ष मल्होत्रा

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 17 views
    आधुनिक युग में विज्ञान और परंपरा को साथ लेकर चलना होगा- हर्ष मल्होत्रा

    दिल्ली में गूंजा पहला “राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ”, देशभर के दिग्गज एक मंच पर

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 15 views
    दिल्ली में गूंजा पहला “राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ”, देशभर के दिग्गज एक मंच पर