गाजियाबाद वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के बीएड विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय योग

विद्यार्थियों ने सिखे योग की बारीकियां और तनाव मुक्ति के उपाय 

EROS TIMES: गाजियाबाद वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के बीएड विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय योग कार्यशाला में विद्यार्थियों को योग की बारीकियों के अलावा तनाव मुक्ति के उपायों की जानकारी दी गई। इसमें 250 प्रतिभागी शामिल हुए। आयुष मंत्रालय के योग सलाहकार डॉ. प्रदीप योगी बतौर मुख्य अतिथि वक्ता के रूप में मौजूद रहे। मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशक डॉ. अलका अग्रवाल ने डॉ प्रदीप योगी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

डॉ. अलका अग्रवाल ने कहा कि योग साधना हमारे जीवन को सरल और सुंदर बनाती है। यह हमारे ही पूर्वजों की देन है। योग साधना से हमारे विचारों की शुद्धि होती है। डॉ.  प्रदीप योगी ने तनाव प्रबंधन की जानकारी दी और सभी प्रतिभागियों को संगीतमय ध्यान का अभ्यास कराया। आसन, प्राणायाम व ध्यान के अभ्यास के साथ-साथ योग की बारीकियों से विद्यार्थियों को अवगत कराया। डॉ. योगी ने कहा कि योगी बनो। योगी अपने लिए परिवार के लिए समाज व राष्ट्र के लिए सहयोगी व उपयोगी होता है।

योग साधना से व्यक्ति के जीवन में सहयोग की भावना बढ़ती है जो समाज व राष्ट्र को जोड़ने का कार्य करती है। डॉ. योगी ने प्रतिभागियों के सवालों के समुचित उत्तर भी दिये। कार्यशाला का संयोजन बीएड विभाग प्रभारी डॉ. गीता रानी और संचालन योग शिक्षक जयवीर सिंह आर्य ने किया। इस अवसर पर मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सहायक निदेशक व कवि डॉ. चेतन आनंद समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 12 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 57 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 97 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान