पहल वेलफेयर फाउंडेशन की टीम ने गरीब और जरूरतमंद बच्चों के बीच शिक्षा सामग्री का वितरण

EROS TIMES: पहल वेलफेयर फाउंडेशन की टीम ने मंगलवार 25 अप्रैल को ग्रेटर नोएडा वेस्ट गौर चौक के पास अनप्रिविलेज्ड स्कूल में छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री (स्टेशनरी) जैसेकि नोटबुक पेंसिल रबड़ इत्यादि का वितरण किया। इसके साथ ही संस्था की टीम ने देश के भविष्य को संवारने में अपना योगदान देने वाले शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

इस अवसर पर पहल वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष डीके सिंह ने बताया कि हमे बच्चे में देश के भविष्य की झलक दिखाई देती है तथा आज अगर हम इनका सही मार्गदर्शन करें तो भविष्य में यही बच्चे देश और समाज के उत्थान में अपना योगदान देंगे। इसके लिए हम सभी संपन्न लोगों को आगे बढ़कर बच्चों के योगदान के लिए सहयोग करना चाहिए।

सिंह ने कहा कि आधारभूत सुविधाओं के अभाव में जरूरतमंद परिवारों के सकड़ों बच्चों को उचित शिक्षा नहीं मिल पाती है। जिसके लिए संस्था सदैव यह प्रयास करती है कि जरूरतमंद परिवारों के बच्चे आधारभूत सुविधाओं के अभाव में शिक्षा से वंचित नहीं रह जाएं। पहल संस्था के माध्यम से पिछले कुछ वर्षों से विभिन्न स्थानों पर स्थित अनप्रिविलेज्ड स्कूलों के जरूरतमंद परिवारों के सकड़ों बच्चों को नोटबुक पेन पैंसिल यूनिफॉर्म जूते स्कूल बैग इत्यादि मुहैया किया जा रहा है और साथ ही उन्होंने बताया कि पहल वेलफेयर फाउंडेशन प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर लगातार जरूरतमंद परिवारों के सकड़ों बच्चों के लिए बेसिक शिक्षा एवं बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है।

इस अवसर पर राजेंद्र सिंह चौधरी कहा कि शिक्षा के बिना यह जीवन बिल्कुल ही अधूरा है शिक्षा वह साधन है जो व्यक्ति को सफल और महान दोनों बनाता है।

इस मौके पर पहल संस्था के अध्यक्ष डी.के. सिंह, प्रिया सिंह, राजेंद्र सिंह चौधरी कविता चौधरी रेखा शर्मा मीना बंसल कमल किशोर तथा अन्य सदस्य उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 250 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 104 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला