नोएडा:EROS TIMES: इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा में तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बतौर अतिथि लर्निंग एण्ड डेवलपमेंट कंसल्टेंट संदीप मिश्रा, साईबर सिक्युरिटी एक्सपर्ट नितेश भाटिया एवं लाइफ एवं सॉफ्ट स्किल ट्रेनर सजल धीर ने छात्रों को कॉरपोरेट कल्चर, नेटवर्किंग एण्ड एथिकल हैकिंग एवं निर्धारित समय में कार्य-कुशलता जैसे विषयों की वर्तमान समय में उपयोगिता से रूबरू कराया।
सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में सोमवार से बुधवार तक आयोजित कार्यशाला के प्रथम दिन संदीप मिश्रा ने छात्रों को कॉरपोरेट कल्चर से रूबरू कराते हुए बताया कि, आपके पहनावे, बोलचाल, आपकी व्यवहार कुशलता एवं शिष्टाचार से आप किसी भी कंपनी में अपनी पहचान एवं अच्छी छवी बनाने में सफलता हासिल कर सकते हैं। कार्यशाला के दौरान संदीप मिश्रा ने छात्रों को हाथ मिलाने, बिजनेश कार्ड एक दूसरे के साथ बदलने एवं वर्तालाप के तौर-तरीके से भी अवगत कराया। वहीं कार्यक्रम के दूसरे दिन नितेश भाटिया ने साईबर सिक्युरिटी की चर्चा करते हुए छात्रों को स्वंय एवं अपनी कंपनी को साइबर हैकिंग से बचाने की तकनीक बताई।
कार्यक्रम के अंतिम दिन सॉफ्ट स्किल ट्रेनर सजल धीर ने समय प्रबंधन की चर्चा करते हुए बताया कि प्रत्येक वयक्ति को हर दिन 86400 सेकेण्ड प्रति दिन मिलते हैं। आप इस समय को किस प्रकार अपनी उपयोग में लाते हैं यह आपके उपर निर्भर करता है। आपकी सफलता और विफलता भी आपके द्वारा इस निर्धारित समय में किये गए कार्य, आपके द्वारा लिए गए निर्णय एवं कार्य की प्राथमिकता पर निर्भर करती है।






