एमिटी विश्वविद्यालय में त्रिदिवसीय वार्षिक कला प्रदर्शनी ‘‘क्रियेटिव 2024’’ का शुभारंभ

Eros Times: छात्रों की प्रतिभा को निखारने के लिए और उन्हे अपनी कला को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करने हेतु एमिटी विश्वविद्यालय के एमिटी स्कूल ऑफ फाइन आर्ट्स, द्वारा त्रिदिवसीय वार्षिक कला प्रदर्शनी ‘क्रियेटिव 2024 ’’ (13 से 15 मार्च तक) का आयोजन ई टू ब्लाक सभागार, एमिटी विश्वविद्यालय में किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय अत्याधुनिक कला संग्रहालय के महानिदेशक डा संजीव किशोर गौतम, इटली की प्रख्यात कलाकार फ्रांसेस्का अमालिया ग्रिमाल्डी, गैलरी स्पेस की संस्थापक निदेशक रेनू मोदी, एमिटी स्कूल ऑफ फाइन आर्ट्स, एमिटी स्कूल ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी और एमिटी स्कूल ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स की चेयरपरसन दिव्या चौहान, एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला और गु्रप एडिशनल प्रो वाइस चांसलर डा प्रदीप जोशी द्वारा किया गया। इस अवसर पर छात्रों द्वारा निर्मित कलाओं को प्रदर्शित किया गया।

राष्ट्रीय अत्याधुनिक कला संग्रहालय के महानिदेशक डा संजीव किशोर गौतम ने संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों की स्वंय की प्रतिभा को प्रदर्शन करने की उत्सुकता ने हमें भी उत्सुक कर दिया। छात्रों द्वारा प्रदर्शित की गई कला बेहतरीन है और जो छात्रों के साथ शिक्षकों के मार्गदर्शन को दर्शा रही है। डा गौतम ने कहा इस प्रकार के कार्यक्रम में मै सदैव छात्रों से जुड़ने और उनके नव विचारों को समझने का प्रयास करता हूं। विश्व में भारतीय कला एवं संस्कृति के परिचय एवं प्रदर्शन की जिम्मेदारी आप जैसे युवा कलाकारो की है। किसी भी देश, समाज की उन्नती के लिए कलाकार बेहद जरूरी है जो कला के माध्यम से सभी को प्रोत्साहित और सही विचारों का प्रसार करते है। उन्होनें छात्रों से कहा कि समाज ने हमें बहुत कुछ दिया है इसलिए अपनी जीवन एंव कला की यात्रा के दौरान आप भी समाज को कुछ लौटाने का प्रयास करें।

इटली की प्रख्यात कलाकार फ्रांसेस्का अमालिया ग्रिमाल्डी ने कहा कि विश्व भर में यात्रा करने से मुझे कई प्रकार की कलाओं को जानने और कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त हुआ जिससे मेंरा अनुभव समृद्व हुआ है। मेरी कलाकृतियां दुनिया के विभिन्न हिस्सो से प्रेरित है। ग्रिमाल्डी ने कहा कि मुझे अमूर्त कला का बहुत शौक है क्योकि यह अपने प्रभाव को प्राप्त करने के लिए आकृतियों, रंगो, हावभाव चिन्हों का उपयोग करता है। उन्होनें कहा कि अपने दिल की सुने और 21वी सदी की आधुनिक तकनीको को आत्मसात करें।

गैलरी स्पेस की संस्थापक निदेशक रेनू मोदी ने कहा कि यह एक खूबसुरत दुनिया है जहां आप अपनी जीवन यात्रा को प्रारंभ कर रही है। कार्य के प्रति सर्मपण और दृढ़ विश्वास कला की दुनिया में सफलता प्राप्त करने की कुंजी है। मै बहुत ही भाग्यशाली रही हूं कि मुझे अपने घर को महान कलाकार एम एफ हुसैन से डिजाइन करवाने का अवसर प्राप्त हुआ। कलाकारों को रूझानों का पालन नही करना चाहिए बल्कि वे जिस चीज में विश्वास रखते है उसके अनुसार जीना चाहिए।

एमिटी स्कूल ऑफ फाइन आर्ट्स, एमिटी स्कूल ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी और एमिटी स्कूल ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स की चेयरपरसन दिव्या चौहान ने कहा कि एमिटी मे हम छात्रों को भविष्य के नेतृत्वकर्ता के रूप में तैयार करते है, आज के छात्र कल देश के प्रख्यात कलाकार होगें इसलिए इस प्रकार के कार्यक्रमों के जरीए छात्रों को मंच प्रदान करते है जहाँ उनकी प्रतिभा को अवसर एंव उनकी कला को विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन भी प्राप्त होता है।

एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला ने कहा कि आज हमारा देश ‘‘विकसित भारत 2047 मिशन पर कार्य कर रहा है और कला, विकसित भारत मे महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। नई उभरती प्रौद्योगिकियां और रचनात्मकता उद्योग 6.0 में प्रमुख योगदानकर्ता होगी जो विश्व विकास में सहायक होगी। एमिटी छात्रों के सर्वागीण विकास के लिए प्रतिबद्ध जिसमें शिक्षा, ज्ञान, खेल के साथ में कला भी शामिल है।

इस अवसर पर गु्रप एडिशनल प्रो वाइस चांसलर डा प्रदीप जोशी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

एमिटी स्कूल ऑफ फाइन आटर््स के एस्सीटेंट प्रोफेसर श्री वरूण सहाय ने जानकारी देते हुए कहा कि क्रियेटिव 2024 के अंर्तगत  छात्रों की लगभग 500 से अधिक कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया जिसमें, पेटिंग, एप्लाईड आर्ट, एनिमेशन और विजुअल कम्यूनिकेशन प्रोग्राम को प्रस्तुत किया गया।

इस त्रिदिवसीय कला उत्सव के अंर्तगत 15 मार्च को ‘‘ भारत में फैशन उद्योग – बदलते प्रतिमान’’ विषय पर औद्योगिक सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा जिसमें उद्योग विशेषज्ञ छात्रों को जानकारी प्रदान करेगें।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 48 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 92 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान