भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी 408 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी पार्टी

प्रेसवार्ता में पार्टी के अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा ने कहा देश में कैसे कम खर्च में हो चुनाव इसको लेकर जनता को किया जागरूक

Eros Times: नई दिल्ली। भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में 408 सीटों पर उम्मीदवार उतार रहा है। इसकी विधिवत घोषणा प्रेस क्लब ऑफ इंडिया नई दिल्ली में पार्टी के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी तरफ से 52 उम्मीदवारों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आपके मन में यह सवाल होता होगा कि हमें राजनीति पार्टी की जरूरत क्यों पड़ी। तो मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं जाति, धर्म के आधार पर पार्टियों का देश में गठन हुआ है लेकिन हमारी पार्टी जाती धर्म क्षेत्र और भाषा से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में कार्य कर रही है।  हमलोग सबको साथ लेकर चलना चाहते हैं। इसलिए हमने लोगों के बीच जाकर राजनीतिक जागरूकता के लिए अभियान चलाया है।

जन समस्याओं को लेकर हम लोगों के बीच गए और उनको बताया कि उनके क्या अधिकार हैं और उनकी समस्याओं का समाधान कैसे हो सकता है। देश में कहीं स्वास्थ्य सेवा, कहीं सड़क, कहीं यातायात तो कहीं पर बुनियादी सुविधाओं के अभाव की समस्याएं हैं। हम लोगों ने फूड प्रोसेसिंग युनिट के माध्यम से लोगों के बीच, आईटी के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया। 

चुनाव पर होने वाले मनमाने बजट को कैसे कम किया जा सकता है इस दिशा में हमने लोगों को बताया। ताकि राजनीतिक जागरूकता बढ़े और जन भागीदारी बढ़ाई जा सके और चुनाव जीता जा सके। हमारा मानना है कि जनता चुनाव लड़ाए तो देश में भ्रष्टाचार नहीं रहेगा। हम इन मुद्दों के साथ चुनाव में आए हैं। हमारा तीन दिवसीय सम्मेलन चल रहा है जिसमें यह मंथन किया जा रहा है कि कैसे हम लोग 2024 चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करें। 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी राजेंद्र शर्मा, लोकेश त्यागी मुराबादाबा मंडल के अध्यक्ष , संजय कुमार शर्मा नेशनल कोआर्डिनेटर, अनु शर्मा युवा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव,निशा हेंब्रम,पार्टी के राष्ट्रीय सचिव इंजीनियर नसरुद्दीन खान,पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,प्रवक्ता एवं पश्चिम बंगाल व ओडिसा के प्रभारी श्री विद्युत पोद्दार पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रिंकू यादव, राजवी चटर्जी पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष सहित अन्य लोगों ने इस प्रेसवार्ता में हिस्सा लिया। 

52 सीटों पर  प्रमुख रूप से पंकज कुमार शर्मा दक्षिणी दिल्ली, आजमगढ़ से जितेंद्र कुमार यादव, भारत भूषण सिरसा, धर्मेंद्र कुमार पांडेय मुंगेर, धर्मेंद्र तिवारी,एटा से इंजीनियर नसरुद्दीन खान, प्रयागराज सहित अन्य लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवारों की सूची जारी की गई।।

  • admin

    Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    नोएडा। नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक सेक्टर-73 स्थित ओपेरा हाउस में आयोजित की गई। बैठक में संस्था की आगामी गतिविधियों, वार्षिक कार्यक्रमों, सामाजिक सेवा कार्यों और संगठन को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस