चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर भारी उत्साह में स्कूलों के बच्चे, हजारों की संख्या में भेज रहे शुभकामनायें

केजरीवाल सरकार के स्कूलों के बच्चों को उस घड़ी का बेसब्री से इन्तजार जब चंद्रमा पर पहुंचेगा चंद्रयान-3 और भारत रचेगा इतिहास

दिल्ली सरकार के स्कूलों के बच्चे चंद्रयान-3 की लैंडिंग का इंतजार कर रहे हैं, इनकी शुभकामनायें शाम के उत्साह को और बढ़ा रही हैं, हमारे वैज्ञानिक हमारा गौरव हैं

पोस्टर,स्लोगन, पेंटिंग, मानव श्रृंखला आदि बनाकर चंद्रयान की सफलता के लिए शुभकामनायें भेज रहे बच्चे, स्कूलों में उत्सव जैसा माहौल

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का गवाह बने बच्चे इसलिए दिल्ली सरकार के स्कूलों में लाइव ब्रॉडकास्टिंग का विशेष प्रबंध

इसरो की इस ऐतिहासिक उपलब्धि का गवाह बनने के लिए शिक्षा मंत्री आतिशी, दिल्ली सरकार के चिराग दिल्ली स्थित स्कूल में बच्चों के साथ देखेंगी सीधा प्रसारण

Eros Times: दिल्ली सरकार के स्कूली बच्चों की ओर से इसरो को चन्द्रयान-3 लैंडिंग के इस ऐतिहासिक दिन पर लगातार शुभकामनाएँ आ रही है; हमारे देश के वैज्ञानिक हमारा सबसे बड़ा गौरव और हमारे बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत है भारत के लिए आज ऐतिहासिक दिन है| आज के दिन अपने अन्तरिक्ष कार्यक्रम के माध्यम से दुनिया के विकसित देशों को पछाड़ते हुए भारत का चंद्रयान, चंद्रमा की सतह पर अपने सफल कदम रखेगा| इस मिशन की सफलता के लिए केजरीवाल सरकार के स्कूलों के बच्चों में भारी उत्साह है| चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के लिए दिल्ली सरकार के स्कूलों के हजारों बच्चे इसरो को अपनी शुभकामनायें दे रहे है|

अरविन्द केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि, दिल्ली सरकार के स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के उत्साह को देखकर प्रसन्नता हो रही है। हमारे स्कूली बच्चे चंद्रयान-3 की लैंडिंग का इंतजार कर रहे हैं। इन बच्चों के शुभकामनाओं ने शाम के उत्साह को और बढ़ा देती हैं। हमें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व हैं|

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि, दिल्ली सरकार के स्कूली बच्चों की ओर से इसरो को चन्द्रयान-3 की लैंडिंग के इस ऐतिहासिक दिन पर लगातार शुभकामनाएँ आ रही है| हमारे देश के वैज्ञानिक हमारा सबसे बड़ा गौरव और हमारे बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

दिल्ली सरकार के स्कूलों में आज उत्सव जैसा माहौल है| बच्चे चंद्रयान-3 की सफलता के लिए न केवल प्रार्थना कर रहे है बल्कि पोस्टर,पेंटिंग,स्लोगन, मानव श्रृंखला बनाकर मिशन की सफलता के लिए अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे है और इसरो को अपनी शुभकामनायें दे रहे है| 

स्कूलों में बच्चों को बेसब्री से इन्तजार है, जब चंद्रयान-3, चाँद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा और पूरे विश्व के सामने ये नजीर पेश करेगा कि भारत किसी से कम नहीं है| केजरीवाल सरकार के स्कूलों के बच्चे इस ऐतिहासिक पल का गवाह बने इसके लिए शिक्षा निदेशालय ने अपने बहुत से स्कूलों में बच्चों को लाइव ब्रॉडकास्टिंग दिखाने का विशेष प्रबंध किया है| जहाँ टीवी स्क्रीन पर बच्चों को लाइव ब्रॉडकास्ट दिखाया जायेगा| 

इस दिशा में सर्वोदय को-एड  बाल विद्यालय (कौटिल्य), चिराग एन्क्लेव ने छात्रों के लिए चंद्रयान 3 चंद्रमा लैंडिंग कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने के लिए विशेष व्यवस्था की है। जहाँ शिक्षा मंत्री आतिशी स्वयं छात्रों के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगी और छात्रों के साथ इस क्षण के ऐतिहासिक महत्व को साझा करेंगी।

अपना उत्साह व्यक्त करते हुए छात्रों ने कहा, “चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर लैंडिंग ने हमें बेहद गर्व और उत्साह से भर दिया है। हम इस उल्लेखनीय उपलब्धि को देखने के लिए उत्सुक हैं और पूरी इसरो टीम को अपनी शुभकामनाएं दे रहे हैं।”

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के दूसरे दिन उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद और लोकप्रिय भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने एक्सपो का दौरा किया। उनके…

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 6 views
    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 6 views
    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 28 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया