मीशो ने 2027 तक 10 मिलियन ऑनलाइन सफलता प्रदान करने के लक्ष्य की घोषणा की

भारत के एमएसएमई को डिजिटल युग में ले जाने में मदद मिलेगी

Eros Times: बैंगलोर इंटरनेट कॉमर्स को जन समूह तक पहुँचाने के अपने मिशन को आगे बढ़ाते हुए, भारत के एकमात्र ट्रू ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस, मीशो ने 2027 तक 10 मिलियन छोटे व्यवसायों को ऑनबोर्ड कर उन्हें ऑनलाइन सफलता प्रदान करने के अपने दूरदर्शी लक्ष्य की घोषणा की। इससे जमीनी स्तर पर जाकर एसएमबी को समर्थ बनाने की मीशो की प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है। यह महत्वाकांक्षी लक्ष्य मीशो के मौजूदा 1.3 मिलियन विक्रेता आधार को बढ़ाकर 10 गुना कर देगा, साथ ही 40 लाख से कम वार्षिक टर्नओवर वाले छोटे, मध्यम और स्थानीय उद्यमों को डिजिटल वाणिज्य के दायरे में लाकर उन्हें नये अवसर प्रदान करेगा। यह पहल 40 लाख से कम वार्षिक टर्न ओवर वाले व्यवसायों को ऑनलाइन बिक्री पर लगने वाले अनिवार्य जीएसटी से राहत देने के भारत सरकार के निर्णय के अनुरूप भी है।

रेडसीयर की रिपोर्ट के अनुसार भारत में अनुमानतः 85 मिलियन एमएसएमई हैं, जिनमें से ऑनलाइन बाज़ार में केवल 1.5 मिलियन ही काम करते हैं। इस बड़े अंतर से इस क्षेत्र में अपार संभावनाएँ प्रदर्शित होती हैं। इन संभावनाओं द्वारा देश के हर कोने में मौजूद छोटे से छोटा विक्रेता भी ई-कॉमर्स क्रांति में हिस्सा लेकर अपना व्यवसाय बढ़ा सकता है। मीशो पर नये विक्रेताओं के पंजीकरण में एक बड़ी संख्या में विक्रेता जीएसटी पंजीकरण के चरण में लड़खड़ा जाते हैं, इसलिए मीशो जीएसटी नियमों में दी गई इस राहत का लाभ उन माइक्रो और स्मॉल उद्यमों को देकर उन्हें अपना ऑनलाइन सफ़र शुरू करने में मदद करना चाहता है। इस रणनीतिक बदलाव से गृहणियों, बुटीक मालिकों और मॉम-एंड-पॉप स्टोर्स तक विशाल उद्यमियों का एक नया दौर शुरू होगा।

मीशो के सीईओ और संस्थापक, विदित आत्रे ने कहा, “2027 तक अपने प्लेटफॉर्म पर 10 मिलियन विक्रेता लाने की हमारी प्रतिबद्धता इंटरनेट कॉमर्स को पूरे जान समूह तक पहुँचाने के हमारे मिशन का प्रमाण है। एमएसएमई के लचीलेपन और ऊर्जा से हमें बल मिलता है, और उनका सशक्तिकरण हमारी अर्थव्यवस्था में नयी जान फूंकने की क्षमता रखता है।”

उन्होंने आगे कहा, “तकनीकी प्रगति, इनोवेशन और समावेशन की ओर हमारी प्रतिबद्धता के साथ हम ऑफ़लाइन विक्रेताओं को पूरक आय प्राप्त करने के साधन देने के लिए तैयार हैं। हम केवल आंकड़ों पर नज़र नहीं रखते, बल्कि एक ऐसे वातावरण का निर्माण करना चाहते हैं, जो मौजूदा 80% से ज़्यादा एमएसएमई के विस्तार में तेज़ी लेकर आये। 
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय एमएसएमई मंत्री, श्री नारायण राणे थे।

मीशो 2027 तक 10 मिलियन विक्रेताओं को शामिल करने के अपने साहसिक लक्ष्य के साथ भारत में वाणिज्य के परिदृश्य को नया रूप देने, छोटे व्यवसायों, एमएसएमई को मज़बूत बनाने और व्यक्तिगत उद्यमियों को सफलता की ओर ले जाने के लिए तत्पर है।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    नोएडा। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक…

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 22 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 7 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित