राजधानी में खुले आम अपराधों का तांडव मचा हुआ है- देवेन्द्र यादव

EROS TIMES: नई दिल्ली दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिल्ली में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए राजधानी के 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की ईमेल और दो स्कूलों में बम की खबर हजारों बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा बहुत ही संवेदनशील मामला है, जिस पर भाजपा अपनी जवाबदेही से भाग रही है और आम आदमी पार्टी कुछ जिम्मेदारी लेने की बजाय अपनी राजनीतिक रोटी सेक रही है। यादव ने कहा कि दिल्ली की रक्षा और सुरक्षा जहां खतरें में पड़ी है, उसके लिए बराबर के जिम्मेदार अरविन्द केजरीवाल है, जिन्होंने मुख्यमंत्री बनने से पहले दिल्ली वालों को सुरक्षा व्यवस्था देने का वादा किया था।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी सत्ता की लड़ाई में व्यस्त है और राजधानी में खुले आम अपराधों का तांडव मचा हुआ है। खुले आम गोलीबारी, गैंगवार, डकैती, किडनैपिंग, छोटे कारोबारियों, व्यवसायियों और उघोपतियों से फिरौती मांगना, झपटमारी, बच्चियों और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार, उत्पीड़न, यौन शोषण और बलात्कार की घटनाओं को अपराधी बेखौफ अंजाम दे रहे हैं, जिससे दिल्ली पूरी तरह त्रस्त है। स्कूलों में बम की खबर और 29 नवम्बर को प्रशांत विहार के सीआरपीएफ स्कूल के बाहर बम धमाका राजधानी में स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया जिसकी जिम्मेदारी दिल्ली सरकार को लेनी चाहिए, परंतु अरविन्द केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भटकाउ बयान देकर दिल्ली की जनता को गुमराह कर रहे है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि हजारों करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद दिल्ली पुलिस के पास सुविधा नही है कि वो साईबर क्राईम पर काबू पा सके। ईमेल द्वारा धमकी के बावजूद पुलिस असहाय नजर आना, उनकी विफलता को दर्शाता है, जबकि बिना पहचान के ईमेल इस्तेमाल नही हो सकती। उन्होंने कहा कि दिल्ली के नागरिकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? भाजपा और आम आदमी पार्टी के नेता दिल्लीवालों को पूरी तरह बेसहारा छोड़कर दिल्ली के गरीबों के बीच जाकर उनके विकास की बात कर रहे है, उनकी सुरक्षा की गारंटी कोई नही दे रहा।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि आजादी के बाद राजधानी में कानून व्यवस्था इतनी कभी बदहाल नही दिखी, जितनी दिल्ली में आम आदमी पार्टी और केन्द्र में भाजपा के शासन के दौरान देखने को मिल रही है। आज हर नागरिक भय के साए में जी रहा है और महिलाएं, व्यवसायी, बच्चों को हमेशा डर सताता है कि कहीं कोई दुर्घटना न हो जाए। उन्होंने कहा कि मैं केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से अनुरोध करता हूॅ कि दिल्ली वासियों खासकर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली पुलिस आयुक्त को संज्ञान में लेकर कानून व्यवस्था में सुधार लाने के लिए कड़े इंतजाम करें और 11000 से अधिक पुलिस भर्ती पर भी तुरंत कार्यवाही करें ताकि उचित व्यवस्था में पुलिस कर्मियों को जनता की सुरक्षा के लिए मुहैया कराया जा सके।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित